Train Cancelled: रेलवे ने लिया 85 दिन का ब्लॉक, अक्टूबर से दिसंबर के बीच रद्द रहेगी ये ट्रेन

अक्टूबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है और ये तो सभी जानते हैं कि अक्टूबर-नवंबर के महीने में दुर्गापूजा, दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आते हैं. यानी अक्टूबर-नवंबर में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं और इसके बाद दिसंबर महीने में सर्दियों की छुट्टियां होने की भी वजह से लोग घूमने निकल पड़ते हैं. ऐसे में अगर आप नौकरी करते हैं या छात्र हैं और रोजाना मेमू ट्रेनों से सफर करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए ही है.

दरअसल, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में मधुपुर-जसीडीह रेलखंड पर ट्रैक का मेंटेनेंस का काम होने वाला है, जिसके वजह से ही रेलवे ने ट्रेन संचालन में बदलाव करने का फैसला किया है.

एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों पर भी पडे़गा असर?

सबसे जरूरी बात यही है कि क्या इस ब्लॉक के दौरान लंबी दूरी की एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों पर भी पड़ेगा? जानकारी के मुताबिक, इस ब्लॉक के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द नहीं किया गया है, लेकिन हो सकता है कि इस रूट से गुजरने वाली दूसरी ट्रेनों पर थोड़ा असर पड़े.

कौन सी ट्रेन रद्द की गई?

ट्रेन नंबर 63565/63566 जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू इन तीन महीनों में कई दिनों तक रद्द रहने वाली है.

अक्टूबर महीने में ये ट्रेन कुल 11 दिन रद्द रहेगी.

वहीं नवंबर महीने में इस ट्रेन को 13 दिन के लिए रद्द किया गया है.

इसके बाद दिसंबर महीने में इस ट्रेन को 12 दिन के लिए रद्द किया गया है.

ध्यान रखें, ये ट्रेन अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग तारीखों को रद्द रहेगी, इसलिए इसकी जानकारी पहले ही रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके ले लें.

कब से कब तक रहेगा ब्लॉक?

जानकारी के मुताबिक, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में मधुपुर-जसीडीह रेलखंड पर ट्रैक का मेंटेनेंस काम करने के लिए जो ब्लॉक लिया जाएगा, वो 4 अक्टूबर 2026 से 27 दिसंबर 2026 तक लिया जाने वाला है. इसलिए सफर से पहले ट्रेन के स्टेटस की जानकारी लेना न भूलें, क्योंकि इस दौरान ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया जा सकता है.

बेटी-बहू को घर से निकाल सकते हैं बुजुर्ग माता-पिता या नहीं? हाई कोर्ट ने बताया

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)