नए कनेक्शन के लिए MyPNG पोर्टल पर करें आवेदन, ऐसे ट्रैक करें स्टेटस

अगर आप अपने रसोई घर, दुकान या कारोबार के लिए नया पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG कनेक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह काम अब आपके लिए पहले के मुकाबले ज्यादा आसान हो सकता है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने 1 अक्टूबर 2026 को MyPNG पोर्टल लॉन्च किया है. इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि आप इसके जरिए नए PNG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ एप्लिकेशन का स्टेटस और शिकायत से जुड़ी जानकारी भी ऑनलाइन देख सकते हैं.

यानी अब PNG कनेक्शन के लिए आपको अलग-अलग गैस कंपनियों की वेबसाइट खोजने या दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बड़ी बात यह है कि इसमें मोबाइल से आवेदन करने के बाद कनेक्शन की प्रक्रिया से जुड़ी कई जानकरियां एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकती है.

MyPNG पोर्टल कैसे करेगा काम?

MyPNG को PNG कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं के लिए एक यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार किया गया है. इसके जरिए घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा दुकानदार और इंडस्ट्रियल यूनिट चलाने वाले लोग भी इस पोर्टल की मदद से कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे.

घर बैठे कैसे करें PNG कनेक्शन के लिए आवेदन?

MyPNG पोर्टल पर आवेदन की प्रोसेस ऑनलाइन रखी गई है. ऐसे में आप अपने मोबाइल नंबर के जरिए OTP वेरिफिकेशन करने के बाद आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद आपको अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन अपलोड करके अपनी एप्लिकेशन जमा करनी होगी.

सबसे पहल MyPNG पोर्टल पर जाएं.

मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें.

नए PNG कनेक्शन के लिए आवेदन की जानकारी भरें.

मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

आवेदन जमा करने के बाद उसका स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक करें.

पेमेंट, इंस्टॉलेशन और कनेक्शन एक्टिवेशन से जुड़े अपडेट भी प्रोसेस के दौरान देखी जा सकेगी.

किसे मिलेगा नया PNG कनेक्शन?

MyPNG पर आवेदन करने के लिए इलाके की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनी को भेजा जाएगा. इसके बाद संबंधित गैस कंपनी आपके इलाके में मौजूद PNG पाइपलाइन नेटवर्क के आधार पर आवेदन को आगे बढ़ाएगी. यानी सिर्फ ऑनलाइन एप्लिकेशन के बाद तुरंत कनेक्शन मिलना मुमकिन नहीं है. हालांकि, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कनेक्शन मिलने का समय हर इलाके में अलग हो सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह संबंधित इलाके में PNG पाइपलाइन नेटवर्क की उपलब्धता है.

कैसे करेंगे ऑनलाइन शिकायत?

MyPNG पोर्टल का इस्तेमाल आप सिर्फ अपने नए PNG कनेक्शन लेने के लिए ही नहीं करेंगे, बल्कि आपको PNG कनेक्शन के आवेदन से जुड़ी कोई परेशानी आती है, तो आप ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कर सकेंगे. इसके अलावा शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी भी आप देख सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आपको शिकायत के लिए अलग-अलग जगह संपर्क करने की जरूरत कम होगी.

Train Cancelled: रेलवे ने लिया 85 दिन का ब्लॉक, अक्टूबर से दिसंबर के बीच रद्द रहेगी ये ट्रेन

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)