PPF निवेशकों के लिए बड़ी खबर, चालू तिमाही में 7.1% ही मिलेगी ब्याज दर

Oct 03, 2026 - 11:41
0 0
PPF निवेशकों के लिए बड़ी खबर, चालू तिमाही में 7.1% ही मिलेगी ब्याज दर

अक्टूबर के महीने की शुरुआत कई सारे बदलावों को लेकर आई है. कई बैंकों ने ब्याज दरों में बदलाव किया है. कई सरकारी योजनाओं में भी बदलाव हुआ है. LPG-CNG के रेट से लेकर RBI के नियमों में भी कई सारे बदलाव हुए हैं. इसी कड़ी में लोगों को लगा था कि PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड की ब्याज दरों में भी सरकार बदलाव करने वाली है.

लेकिन ऐसा नहीं है, सरकार ने PPF पर ब्याज दर को अक्टूबर-दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए 7.1% सालाना पर बरकरार रखा है. यानी 1 अक्टूबर से PPF की ब्याज दर में न कोई बढ़ोतरी हुई है और न ही कटौती. वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने 30 सितंबर को इसका ऐलान किया.

रिटर्न पर नहीं पड़ेगा कोई असर
सरकार के इस फैसले का मतलब है कि PPF में पहले से ही निवेश करने वालों और नया निवेश करने वालों के रिटर्न पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा. PPF में सरकार की गारंटी के साथ लंबे समय तक बचत करने की सुविधा मिलती है और इसके साथ टैक्स से जुड़े फायदे भी हैं.

हर तिमाही में होता है रिव्यू
सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की हर तीन महीने में समीक्षा करती है. इस बार PPF की दर 7.1% ही रखी गई है. इसी रिव्यू में NSC, सुकन्या समृद्धि योजना और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम जैसी अन्य छोटी बचत योजनाओं की दरें भी शामिल होती हैं. हालांकि, हर तिमाही में होने वाले रिव्यू का मतलब ये नहीं है कि PPF का ब्याज हर तीन महीने में खाते में जमा होता है. PPF पर ब्याज नियमों के अनुसार खाते में जमा रकम पर तय होता है और साल में एक बार खाते में जोड़ा जाता है.

क्या है PPF योजना?
बता दें कि PPF लंबे समय के लिए बचत करने की योजना है. ये सरकारी योजना है इसलिए सुरक्षित भी है. लोग इस योजना में निवेश करना पसंद भी करते हैं. इसमें एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपये या ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं. PPF खाते की शुरुआती अवधि 15 साल होती है. इसके बाद इसे 5-5 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: टल गया गैस संकट, होर्मुज से रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची LNG की सप्लाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User