पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, नई योजना से जुड़ेंगी 1 करोड़ महिलाएं, बैंक खाते में आएगा पैसा

हर राज्य की सरकार अपने राज्य की महिलाओं को खुश रखने और सशक्त बनान का काम सबसे पहले करती है. इसी कड़ी में पंजाब सरकार भी अपने राज्य की महिलाओं के लिए एक नई स्कीम लेकर आई है. इस योजना के तहत सरकार महिलाओं के खाते में कुछ रुपये जमा करेगी, जो उनको सक्षम बनाने की कवायद करेगी.

इस योजना का नाम है 'मावां धीयां सत्कार योजना', जिसके तहत अब तक 75 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करवा दिया है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को बताया है कि इन महिलाओं के बैंक खातों में अब तक 3,824.87 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं.

क्या है पूरी योजना?
दरअसल पंजाब सरकार 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है. वहीं, अनुसूचित जाति (SC) समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं. सरकार आंकड़ों के मुताबिक पंजाब की करीब 97% महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होने की उम्मीद है.

क्या है योजना का मकसद?
इस योजना का मकसद महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. सरकार के मुताबिक, महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद मिलने से वो अपने परिवार और समाज से जुड़े फैसलों में ज्यादा मजबूती के साथ भाग ले सकेंगी.

एक करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य
पंजाब सरकार ने इस योजना के तहत एक करोड़ महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि जब तक वो मुख्यमंत्री के पद पर हैं, तब तक योजना की पात्र किसी भी महिला को इसका फायदा मिलने से नहीं रोका जाएगा.

कैसे करें आवेदन?
यदि आप पंजाब में रहते हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो, इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सेवा केंद्र पर जाकर ऑफिशियल पोर्टल, पंजाब ई-सेवा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

ये दस्तावेज हैं जरूरी
इस योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए, आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी, जो इस प्रकार है:

आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक)

पंजाब वोटर कार्ड या मूल-निवासी प्रमाण पत्र

बैंक पासबुक

जाति प्रमाण पत्र (यदि आप अनुसूचित जाति/एससी वर्ग से हैं)

पासपोर्ट साइज फोटो

बता दें कि इस योजना में आवेदन के लिए आवेदक महिला की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए. महिला पंजाब राज्य की मतदाता होनी चाहिए. यदि ऐसा नहीं होता है तो महिला को इस योजना के लिए अपात्र माना जाएगा.

ये भी पढ़ें: राशन कार्ड वाले ध्यान दें, 2 करोड़ परिवारों को आधी कीमत पर मिलेगी चीनी, आटा-सूजी

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)