EPFO ने जारी किया बड़ा अलर्ट, खतरे में है पीएफ खाताधारकों की गाढ़ी कमाई
Oct 09, 2026 - 05:21
0 0
EPFO ने जारी किया बड़ा अलर्ट, खतरे में है पीएफ खाताधारकों की गाढ़ी कमाई
अगर आपका PF अकाउंट है और आप EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. EPFO ने अपने सदस्यों को साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों से बचने के लिए खास सावधानी बरतने की सलाह जारी की है. आज के डिजिटल समय में ठग फर्जी वेबसाइट, SMS, ईमेल और सोशल मीडिया लिंक के जरिए लोगों से UAN, OTP, आधार और बैंकिंग जैसी निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश करता है.
ऐसे में आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके PF अकाउंट से जुड़े जानकारी को किसी बड़े खतरे में डाल सकती है. EPFO ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म एक्स ले एक पोस्ट के जरिए अपने सदस्यों से कहा कि वे किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी जरूरी जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर न करें.
EPFO ने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए क्या कहा?
PF से जुड़ी किसी भी जानकारी या सेवा के लिए सिर्फ EPFO की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें.
SMS, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए मिले किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें.
अपना UAN, PPO, पासवर्ड, OTP, आधार, PAN या बैंक अकाउंट की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें.
किसी वेबसाइट पर लॉगिन करने से पहले उसका URL ध्यान से चेक करें.
वेबसाइट के नाम की स्पेलिंग और डोमेन में किसी तरह की गड़बड़ी दिखे तो अलर्ट हो जाएं.
अगर कोई संदिग्ध वेबसाइट, मैसेज या फिशिंग लिंक मिलती है, तो उसकी जानकारी EPFO के आधिकारिक हेल्पडेस्क या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग चैनल पर दें.
⚠️ साइबर सुरक्षा सलाह: केवल EPFO की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना UAN, पासवर्ड, OTP, आधार, PAN या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। #FraudAlert #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #ईपीएफओ https://t.co/sADqLtFKQq
— EPFO (@officialepfo) October 7, 2026
EPFO ने अपने पोस्ट में बताया कि वह फोन कॉल, WhatsApp, SMS, सोशल मीडिया या ईमेल के जरिए अपने सदस्यों से उनका पर्सनल डिटेल, OTP या लॉगिन क्रेडेंशियल नहीं मांगता. इसलिए अगर कोई व्यक्ति EPFO अधिकारी बनकर आपसे ऐसी जानकारी मांगता है, तो उसे बिल्कुल शेयर न करें.
ट्रैफिक चालान का नया नियम, अब मौके पर ही ऑनलाइन होगा जुर्माने का भुगतान
What's Your Reaction?
Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Comments (0)
User