नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो इन 10 तरीकों से होगी वसूली, सीधा वाहन जब्त करेगी पुलिस

अगर आपके पास कार या बाइक है तो अब संभल जाइए. देशभर में चालान वसूली का नया सिस्टम शुरू होने वाला है. ई चालान और चालान की रकम वसूली का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चालान की वसूली नहीं होने पर चिंता जाहिर की है. बड़ी बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से वसूली के लिए एक से बढ़कर एक सरकार को कई सुझाव दिए हैं.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट में आज सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से जुड़े एक केस की सुनवाई हुई. इस दौरान जजों को जानकारी दी गई कि देशभर में करीब 45000 करोड़ के ई चालान जारी हुए हैं, लेकिन वसूली की रकम मात्र 25000 रुपए है. यानी अभी 20000 रुपए वसूल किए जाने बाकी हैं. कोर्ट को यह भी बताया गया है कि ई चालान तो जारी कर दिए जाते हैं, लेकिन लोग चालान भरते नहीं है.

इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को 12 तरीकों से चालान की रकम वसूल करने के सुझाव दिए.

जानिए यह 10 सुझाव क्या हैं

अगर कोई ई चालान का जुर्माना नहीं भर रहा है तो रकम को उसके बिजली बिल में जोड़ देना चाहिए. ताकि जब वह बिजली भुग का भुगतान करे तो चालान का भी भुगतान हो जाए. और अगर ऐसा नहीं होता है कि बिजली कनेक्शन खुद कट जाएगा. मजबूरी में शख्स को रकम का भुगतान करना ही होगा.

जिन गाड़ियों का चालान लंबे समय से बकाया है, उनका नया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC बनाने पर रोक लगाई जाए.

बकाया चालान वाली गाड़ियों का डुप्लीकेट सर्टिफिकेट भी जारी न किया जाए.

गाड़ी को बेचने पर मालिकाना हक यानी RC ट्रांसफर पर भी रोक लगाई जाए.

फिटनेस सर्टिफिकेट भी तब तक जारी नहीं किया जाना चाहिए, जब तक कि चालान की बकाया राशी न चुका दी गई हो.

बकाया चालान वाले वाहनों को परिवहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट कर दिया जाना चाहिए.

बकाया चालान वाले व्हिकल ऑनर का नया ड्राइविंग लाइसेंस भी जारी न हो.

पहले से जारी ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड करने पर भी विचार हो.

चालान नहीं भरने वाले लोगों की गाड़ियों का पीयूसी यानी प्रदूषण सर्टिफिकेट भी नहीं बनना चाहिए.

सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस को रैंडम जांच के दौरान अगर चालान पेडिंग दिखे तो वाहन जब्त कर लिया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- लोन पर लें LPG सिलेंडर, वो भी बिना ब्याज के, हर महीने देने होंगे सिर्फ 100 रुपए

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)