देश में 1 करोड़ पहुंचा FASTag एनुअल पास का आंकड़ा, 1150 टोल होते हैं कवर

फास्टैग के एनुअल पास को लेकर सरकार ने बड़ी जानकारी दी है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया है कि फास्टैग के एनुअल पास को अब तक देश में एक करोड़ से ज्यादा यूजर्स सब्सक्राइब कर चुके हैं. यह पास देश के 1150 टोल प्लाजा को कवर करता है.

फास्टैग का एनुअल पास 15 अगस्त 2025 को लॉन्च किया गया था. एनुअल पास के लिए एक बार में 3075 का शुल्क देना होता है, जो एक साल या 200 बार टोल प्लाज़ा से गुजरने तक मान्य रहता है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने बताया है कि एक करोड़ पास जारी होना बताया है कि देश भर में नेशनल हाईवे पर बिना रुकावट और किफायती यात्रा को बढ़ावा देने में यह पास कितना असरदार है.

Reflecting strong adoption among National Highway users, the ‘FASTag Annual Pass’ has crossed the significant milestone of one crore passes issued after its launch on 15th August 2025. The milestone reflects growing acceptance of the Annual Pass among private vehicle owners for… pic.twitter.com/or7Sso1pfu

— IANS (@ians_india) September 28, 2026

1150 टोल प्लाजा होते हैं पास से कवर

फास्टैग का एनुअल पास होने से आपको हर बार टोल पर बैलेंस कटने या बार-बार फास्टैग रिचार्ज करने की चिंता नहीं करनी पड़ती. देश भर के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर बने करीब 1150 टोल प्लाज़ा पर यह पास आसानी से काम करता है. हालांकि यह सुविधा केवल प्राइवेट यानी नॉन कमर्शियल गाड़ियों के लिए है, जिन पर पहले से सही FASTag लगा हो.

FASTag पर ही चालू हो जाता है एनुअल पास

अगर आपका हाईवे पर लगातार आना-जाना रहता है तो यह पास आपके पैसे और समय दोनों बचाने का एक बढ़िया और किफायती तरीका है. एनुअल पास के लिए आपको कोई नया टैग नहीं खरीदना पड़ता, बल्कि इसके लिए नेशनल हाइवे की राजमार्गयात्रा ऐप पर 3075 रुपए देकर मिल जाता है. यह आपकी गाड़ी के मौजूदा FASTag पर ही चालू हो जाता है.

यह भी पढ़ें- नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो इन 10 तरीकों से होगी वसूली, सीधा वाहन जब्त करेगी पुलिस

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)