लाडली बहना योजना पर कितना खर्च कर रही MP सरकार, अगली किस्त कब आएगी?

देश के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं. इन योजनाओं के तहत महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने तय राशि भेजी जाती है, जिसकी वजह से महिलाओं को काफी आर्थिक मदद मिलती है. ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार भी महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के लिए लाड़ली बहना योजना चलाती है, जिसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने 1500 रुपये भेजे जाते हैं, लेकिन इस बीच सबसे अहम सवाल ये है कि आखिर इस योजना पर राज्य सरकार कितने पैसे खर्च कर रही है और इसकी अगली किस्त कब आएगी?

दरअसल, इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस योजना के कारण सरकार पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने योजना को खर्चीला बताया और कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि इस योजना की वजह से राज्य के खजाने पर आर्थिक बोझ पड़ेगा.

कितने रुपये खर्च करती है सरकार?

सबसे अहम सवाल यही है कि राज्य सरकार इस योजना पर कितने रुपये खर्च कर रही है? जानकारी के मुताबिक, सरकार इस योजना पर हर साल लगभग 22 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च कर रही है. अब जानते हैं कि आखिर इस योजना की अगली किस्त कब आने वाली है?

अगली किस्त कब आएगी?

जानकारी के मुताबिक, इस योजना का लाभ 1.29 करोड़ महिलाएं ले रही हैं. लाड़ली बहना योजना की किस्त हर महीने की 10 तारीख तक लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में आ जाती है तो अब अक्टूबर 2026 की किस्त 10 अक्टूबर तक आने की उम्मीद की जा रही है. लेकिन इस बीच कई त्योहार भी हैं तो त्योहारों के समय पर सरकार कई बार किस्त पहले भी भेज देती है.

किस्त आई या नहीं कैसे चेक करें?

अगर तय समय तक किस्त लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में नहीं आती है तो वे लाड़ली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर सकती हैं. यहां पर आपको बहुत ही आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा और आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं.

गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का सही वक्त क्या है? जानें कब मिलेगा ज्यादा ईंधन

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)