नवंबर से बढ़कर आएंगे बिजली बिल, जनता से होगी 5420 करोड़ की वसूली

आज की बढ़ती महंगाई में घर चलाना आसान नहीं है और वहीं अगर घर में कमाने वाला केवल एक व्यक्ति हो और कमाई भी ज्यादा न हो तो दिक्कत और बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप तेलंगाना से हैं तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है. क्योंकि अब आपको पहले के मुकाबले बिजली बिल थोड़ा ज्यादा देना पड़ सकता है.

दरअसल, TGERC यानी तेलंगाना इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने बिजली लागत से जुड़े ट्रू-अप चार्ज को मंजूरी दे दी है. मतलब साफ है कि अब इसका असर बिजली उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है.

कितना लिया जाएगा एक्स्ट्रा चार्ज?

बता दें कि ये चार्ज नवंबर महीने से लिया जाएगा और नवंबर महीने में बिजली बिल पर जो ट्रू-अप चार्ज लगेगा, वो 30 पैसे प्रति यूनिट लगेगा. इतना ही नहीं, बल्कि दिसंबर महीने से ये चार्ज बढ़ जाएगा.

कब से बढ़कर आएगा बिल?

जानकारी के मुताबिक, TGERC ने 2022-23 और 2023-24 के बिजली लागत से जुड़े ट्रू-अप चार्ज को मंजूरी दी है, इसके तहत बिजली उपभोक्ताओं से 5420 करोड़ रुपये की राशि वसूली जाएगी. ये एक्स्ट्रा चार्ज उपभोक्ताओं से अगले महीने यानी नवंबर 2026 से ही लिए जाएंगे. जानने वाली बात ये है कि इसका असर, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और घरेलू बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर पड़ेगा.

दिसंबर में कितना लगेगा चार्ज?

दिसंबर के महीने से चार्ज बढ़ जाएगा और बढ़कर 50 पैसे प्रति यूनिट हो जाएगा. यानी नवंबर में 30 पैसे प्रति यूनिट ट्रू-अप चार्ज लगेगा और दिसंबर से चार्ज बढ़कर 50 पैसे प्रति यूनिट हो जाएगा. जरूरी बात ये है कि ये ट्रू-अप चार्ज खेती के लिए पंप-सेट चलाने वाले किसानों से नहीं वसूला जाएगा. इसके पीछे कारण भी है.

क्या कारण है?

बता दें कि कुल मंजूर ट्रू-अप चार्ज 7,635 करोड़ रुपये है, लेकिन इसमें 2,214 करोड़ रुपये कृषि पंप सेट से जुड़ा है. अहम बात ये है कि खेती के लिए बिजली फ्री है, जिसकी वजह से यह राशि किसानों से नहीं वसूली जाएगी.

क्यों लिया जा रहा है ये चार्ज

सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर ये चार्ज किस लिए लिया जा रहा है? ट्रू-अप चार्ज बिजली की लागत में आए अंतर की भरपाई के लिए वसूला जा रहा है. क्योंकि बिजली खरीद और दूसरे खर्च बढ़ने की वजह से बिजली सप्लाई की लागत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. अब यही कारण है कि बिजली की बढ़ी हुई लागत की भरपाई करने के लिए ही बिजली उपभोक्ताओ से ट्रू-अप चार्ज लिया जाएगा.

लाडली बहना योजना पर कितना खर्च कर रही MP सरकार, अगली किस्त कब आएगी?

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)