गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का सही वक्त क्या है? जानें कब मिलेगा ज्यादा ईंधन

Oct 07, 2026 - 03:37
0 0
गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का सही वक्त क्या है? जानें कब मिलेगा ज्यादा ईंधन

मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद से ही देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम में बदलाव देखने को मिला है. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह के पेट्रोल-डीजल से जुड़े दावे वायरल होते रहते हैं, जिसमें कहा जाता है कि अगर सुबह या शाम के समय पेट्रोल भरवाया जाता है तो पेट्रोल ज्यादा मिल सकता है और इसकी वजह तापमान को बताया जाता है.

आपने सीएनजी को सुबह और रात के समय भरवाने के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या सच में सीएनजी की तरह ही पेट्रोल को भी सुबह या शाम में भरवाया जाए तो तापमान कम होने की वजह से पेट्रोल ज्यादा गाड़ी के टैंक में आता है? आखिर इसके पीछे की सच्चाई क्या है.

किस समय पेट्रोल भरवाना फायदेमंद होगा?

सबसे पहले तो ये जानना जरूरी है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल जमीन के नीचे टैंक में स्टोर किया जाता है. इसलिए चाहे बाहर दिन की गर्मी हो या रात की ठंडक इसका असर टैंक के अंदर पेट्रोल के तापमान पर नहीं पड़ता है और इसका तापमान स्थिर रहता है, जिस वजह से पेट्रोल के घनत्व में भी अंतर बहुत ही कम आता है.

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि अगर सुबह या देर शाम के समय पेट्रोल भरवाया जाए तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. तापमान की वजह से पेट्रोल की मात्रा में जो अंतर होता है वो काफी कम होता है, जिसका फायदा आपकी जेब पर न के बराबर ही पड़ेगा.

सुबह-शाम पेट्रोल भरवाने से नहीं होगा फायदा?

हां, क्योंकि तापमान की वजह से पेट्रोल पर कोई खास अंतर पड़ता नहीं है तो आप चाहे सुबह के समय पेट्रोल भरवाएं या फिर देर शाम आपको उतना ही पेट्रोल मिलेगा, जितने रुपये का आप पेट्रोल लेंगे , उतनी ही मात्रा में आपकी गाड़ी में पेट्रोल भरा जाएगा.

CNG और पेट्रोल में होता है फर्क

सबसे जरूरी बात ये है कि जैसे सीएनजी पर तापमान का असर पड़ता है तो कई लोग सोच लेते हैं कि पेट्रोल पर भी असर पड़ता होगा तो असल में ऐसा नहीं है, क्योंकि सीएनजी एक गैस है, यही कारण है कि तापमान बढ़ने या घटने से इसके फैलने और सिकुड़ने का असर ज्यादा देखा जाता है. वहीं पेट्रोल की बात करें तो ये एक तरल ईंधन है और तापमान का इस पर असर काफी कम होता है.

पेट्रोल कब भरवाएं?

अहम बात ये है कि तापमान का असर पेट्रोल की मात्रा पर नहीं पड़ता है तो आप दिन या रात कभी भी पेट्रोल भरवाएं तो आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ नहीं होगा, लेकिन हां, ये जरूर है कि अगर सुबह के समय पेट्रोल भरवाने से आपको पंप पर भीड़ नहीं मिलेगी और आपको लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा.

LPG: एक घर में रख सकते हैं 5 और 14.2 किलो के सिलेंडर? जानें नियम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User