क्या गैस सिलेंडर के पास रखा है फ्रिज? आज ही बदल दें जगह, जानें क्यों है खतरनाक

Oct 02, 2026 - 00:58
0 0
क्या गैस सिलेंडर के पास रखा है फ्रिज? आज ही बदल दें जगह, जानें क्यों है खतरनाक

किचन में कई ऐसी चीजें होती है, जिनकी ज्यादा देखरेख करने के लिए कहा जाता है. ऐसे में अगर आपने भी अपने किचन में गैस सिलेंडर और फ्रिज को आसपास रखा हुआ है तो क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सुरक्षित है भी या नहीं? कई बार लोग किचन में जगह की कमी की वजह से गैस सिलेंडर और फ्रिज को आसपास रख देते हैं, लेकिन कुछ स्थिति में ये खतरनाक साबित हो सकता है.

ये तो सभी जानते होंगे कि फ्रिज में कंप्रेसर और कई दूसरे जरूरी इलेक्ट्रिकल पार्ट्स होते हैं. ऐसे में जब फ्रिज को ऑन या ऑफ किया जाता है तो इनमें छोटा स्पार्क हो सकता है. अब जानने वाली बात ये हैं कि अगर सिलेंडर में से गैस लीक हो रही हो तो जो स्पार्क फ्रिज से निकल रहा है तो उसकी वजह से आग लगने का खतरा बन सकता है.

फ्रिज से निकलने वाली गर्मी का खतरा

इसके अलावा फ्रिज को ठंडा करने के लिए कंप्रेसर काम करता है और जब फ्रिज का कंप्रेसर चलता है तो फ्रिज के पीछे वाले हिस्से से गर्मी छोड़ता है. वहीं एलपीजी सिलेंडर को गर्म जगह न रखने की सलाह दी जाती है. क्योंकि अगर ज्यादा गर्म जगह सिलेंडर को रखा जाएगा को उसके अंदर गैस का दबाव बढ़ सकता है. यही कारण है कि सिलेंडर को फ्रिज से पास रखने की सलाह नहीं दी जाती है.

कितना दूर रखना चाहिए?

जानने वाली बात ये है कि एलपीजी सिलेंडर और फ्रिज को कितना दूर रखना चाहिए तो जान लें कि सिलेंडर और फ्रिज के बीच कम से कम 5 से 6 फीट की दूरी रखने की सलाह दी जाती है. सिलेंडर को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां पर हवा आती-जाती हो, ऐसी जगह न रखें जहां पर आसपास धूप आती हो या हवा का वेंटिलेशन न रहता हो.

ध्यान रखें कि सिलेंडर के आसपास इलेक्ट्रॉनिक, माइक्रोवेव जैसे उपरकरण को भी न रखने की सलाह दी जाती है. इसलिए अगर आपने भी अपने किचन में गैस सिलेंडर और फ्रिज को बिल्कुल पास में रखा हुआ है तो उसे 5-6 फीट की दूरी में रख दें.

1 अक्टूबर से कमर्शियल वाहनों के लिए बढ़ा टोल टैक्स, देखें नया रेट कार्ड

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User