नमो भारत के Trip Pass से कैसे मिलेगा डिस्काउंट, जानें कौन उठा सकता है फायदा

Oct 02, 2026 - 00:58
0 0
नमो भारत के Trip Pass से कैसे मिलेगा डिस्काउंट, जानें कौन उठा सकता है फायदा

अगर आप नमो भारत ट्रेन से अक्सर सफर करते हैं, तो आपके लिए काम की खबर है. NCRTC ने NCMC कार्ड इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए Trip Pass की खास सुविधा शुरू की है. इसके जरिए अब आप अपनी यात्रा के लिए पहले से पेमेंट कर सकते हैं. साथ ही इससे आपको बार- बार टिकट खरीदने की झंझट से राहत मिलेगी.

Trip Pass की सबसे खास बात यह है कि तय रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को हर ट्रिप पर 10 फीसदी की छूट का फायदा भी मिलता है. इसके अलावा NCMC कार्ड से सफर करने पर यात्रियों को लॉयल्टी पॉइंट्स भी मिलते हैं. ऐसे में अगर आप भी रोज ऑफिस, कॉलेज या किसी दूसरे काम के लिए नमो भारत से आते-जाते हैं, तो यह सुविधा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.

ट्रिप पास से कैसे मिलेगा 10% डिस्काउंट?

नमो भारत का ट्रिप पास को NCMC कार्ड पर लोड करें. इसके बाद आप जिस रूट को पास के लिए चुनते हैं, उस रूट पर यात्रा करने पर Trip Pass से एक ट्रिप अपने आप कम हो जाती है. ऐसे में ट्रिप पास के जरिए आपको हर यात्रा पर 10% की सीधी छूट मिल सकती है.

वहीं, अगर आप पास में शामिल रूट के बजाय किसी दूसरे स्टेशन के बीच यात्रा करता है, तो उसका सामान्य किराया NCMC कार्ड के ग्लोबल वॉलेट से काटा जाएगा.

NCMC कार्ड से मिलेंगे लॉयल्टी पॉइंट्स

ट्रिप पास के अलावा NCMC कार्ड से नमो भारत में यात्रा करने पर यात्रियों को लॉयल्टी पॉइंट्स का भी फायदा मिलता है. यानी कार्ड से खर्च किए गए हर 1 रुपये पर 1 लॉयल्टी पॉइंट मिलता है और एक पॉइंट की वैल्यू 10 पैसे है. ऐसे में जब आपके खाते में 300 पॉइंट्स जमा हो जाते हैं, तो इन्हें एक फ्री राइड के लिए रिडीम कर दिया जाता है.

कौन खरीद सकता है Namo Bharat Trip Pass?

जो यात्री रोजाना नमो भारत से एक ही रूट पर सफर करते हैं, वे इसका फायदा उठा सकते हैं.

ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारी और रोजाना यात्रा करने वाले कारोबारी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र भी उसका सुविधा का फायदा ले सकते हैं.

Trip Pass को नमो भारत स्टेशनों पर AFC गेट के पास बने काउंटर से खरीदा जा सकता है. हालांकि, यात्रियों के लिए स्टैंडर्ड और प्रीमियम कोच के हिसाब से 1 से 40 ट्रिप तक का ऑप्शन मौजूद हैं. लेकिन ध्यान रहें पास खरीदने से पहले आपको अपने नियमित रूट और यात्रा की जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुनना होगा.

उज्जवला योजना: जारी रहेगी 300 रुपए की LPG सब्सिडी, सरकार का ऐलान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User