कंपनियों ने बंद कर दिए नए LPG कनेक्शन, गैस सिलेंडर के लिए कहां करें अप्लाई?

LPG सिलेंडर का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं. ऐसे में अगर आपको भी नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन लेना है तो अभी आपको इतंजार कर पडे़गा, क्योंकि मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की वजह से तेल कंपनियों ने नए 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी कनेक्शन पर अस्थायी रोक लगाई है, लेकिन अहम सवाल ये है कि अगर किसी व्यक्ति को खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर की जरूरत है, तो वो गैस सिलेंडर के लिए कहां अप्लाई कर सकता है?

अगर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए कनेक्शन पर रोक लगाई गई है तो लोगों के पास दूसरे विकल्प भी हैं, जिनकी मदद से वे खाना बना सकते हैं. अगर आपको खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर की जरूरत है तो आप इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

छोटे सिलेंडर से चलाएं काम

अगर आपको खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर की जरूरत है तो आप 5 और 10 किलोग्राम वाला फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर के लिए स्थानीय वितरक से संपर्क कर सकते हैं. इससे आपको काफी राहत मिलेगी और इसके अलावा भी आपके पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं.

PNG का भी उठा सकते हैं लाभ

सरकार भी पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस को बढ़ावा दे रही है. अगर आपके इलाके में भी पीएनजी की सुविधा है तो आप पीएनजी कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सबसे खास बात तो ये है कि आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. अगर आपको पीएनजी के लिए अप्लाई करना है तो आप MyPNG पोर्टल पर उपयोग कर सकते हैं. पीएनजी के कई सारे फायदे भी हैं. मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई, तो उसके बाद सरकार ने भी पीएनजी गैस को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है, ताकि एलपीजी पर निर्भरता कम हो सके.

LPG कनेक्शन को करवा सकते हैं ट्रांसफर

अगर पहले से ही आपके परिवार के किसी सदस्य के पास एलपीजी कनेक्शन है और आप उसे अपने मौजूदा एड्रेस पर ट्रांसफर करवाना चाहते हैं तो ऐसा किया जा सकता है. इसके लिए आप अपनी संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर संपर्क कर सकते हैं. आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से गैस कनेक्शन को अपने मौजूदा एड्रेस पर ट्रांसफर करवा सकते हैं.

कब से मिलेगा नया LPG कनेक्शन?

अगर आपको नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन लेना है तो फिलहाल इसके दोबारा शुरू होने की कोई तय तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है तो जब तक दोबारा से नए कनेक्शन को जारी करना शुरू नहीं किया जाता है तब तक केवल इंतजार करना होगा और गैस सिलेंडर की जरूरत है तो आप ऊपर बताएं गए विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

10 अक्टूबर से बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ रहेंगी कैंसिल, यात्री चेक करें अपडेट

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)