Train Cancelled: 10 अक्टूबर से बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ रहेंगी कैंसिल, यात्री चेक करें अपडेट

Oct 09, 2026 - 05:21
0 0
Train Cancelled: 10 अक्टूबर से बदले कई ट्रेनों के रूट, कुछ रहेंगी कैंसिल, यात्री चेक करें अपडेट

नौकरीपेशा-कॉलेज और लंबी दूरी की यात्रा के लिए अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. 10 अक्टूबर से कई ट्रेनें कैंसिल रहने वाली है और एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है. जानने वाली बात ये है कि ये बदलाव आखिर किया क्यों गया है, इसके पीछे क्या कारण है?

दरअसल, गोरखपुर-गोंडा रेल रूट पर रेलवे की तरफ से ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लगाने का काम होने वाला है, जिसकी वजह से रेलवे को तय की गई अवधि में ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ रहा है, इसलिए जो भी यात्री इस रूट की पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो वे पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें. अब सबसे पहले जानते हैं कि कौन-कौन सी ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जाएगा.

इन ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा

ट्रेन नंबर 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस- 10 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल-10 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस-9 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल-10 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस- 11 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस-9 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 15949 डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस- 9 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 15561 दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस- 10 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस-10 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस- 10 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस-10 अक्टूबर

ट्रेन नंबर 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल- 9 अक्टूबर

ध्यान दें, इन ट्रेनों के अलावा भी कई ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जा सकता है तो इसकी जानकारी पहले ही हासिल कर लें.

10 से 13 अक्टूबर तक ये ट्रेनें रद्द

ट्रेन नंबर 75118 बढ़नी-गोरखपुर डेमू 10 और 11 अक्टूबर को रद्द

ट्रेन नंबर 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू 10 और 11 अक्टूबर को रद्द

ट्रेन नंबर 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी 12 और 13 अक्टूबर को रद्द

ट्रेन नंबर 55071 नकहा जंगल-नौतनवा सवारी गाड़ी 10 और 11 अक्टूबर को रद्द

ट्रेन नंबर 55072 नौतनवा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी 10 और 11 अक्टूबर को रद्द

ट्रेन नंबर 55093 गोरखपुर-गोंडा सवारी गाड़ी 10 और 11 अक्टूबर को रद्द

ट्रेन नंबर 55094 गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 11 और 12 अक्टूबर को रद्द

ब्लॉक के दौरान यात्रियों को क्या करना चाहिए?

सबसे पहले तो अपने घर से निकलने से पहले ही ट्रेन का रनिंग स्टेटस चेक करना चाहिए.

इसके अलावा ये चेक करें कि ट्रेन के रूट में बदलाव है या ट्रेन कैंसिल कर दी गई है.

अगर ट्रेन के रूट में बदलाव है तो उसके स्टॉपेज को जरूर चेक करें.

इसके अलावा चेक करें ट्रेन का नया समय.

अगर रद्द ट्रेन का टिकट है तो रिफंड की स्थिति भी चेक करें.

UPI से निकलेगा EPFO का पैसा, टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब शुरू होगी सुविधा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User