दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक में कम आती है गैस? सच जान लीजिए

Oct 09, 2026 - 05:21
0 0
दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक में कम आती है गैस? सच जान लीजिए

आज के समय में दिन ब दिन सीएनजी गाड़ियों का इस्तेमाल बढ़ रहा है. इसका सबसे बड़ा कारण है कि सीएनजी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले थोड़ी सस्ती पड़ती है. अगर आपकी भी गाड़ी में सीएनजी का ही इस्तेमाल होता है तो क्या आप इस बारे में जानते हैं कि अगर आप दोपहर के समय सीएनजी भरवाते हैं तो टैंक में गैस कम आती है? अब जानने वाली बात ये है कि क्या ये केवल एक अफवाह है या फिर सच में दोपहर में सीएनजी भरवाने से टैंक में गैस कम आती है.

दोपहर के समय कम आती है गैस

सीएनजी भरवाते समय आपने एक चीज तो नोटिस की होगी कि गर्मी के मौसम में दोपहर में टैंक जल्दी फुल हो जाता है. इसका कारण गर्मी में बढ़ा हुआ तापमान है. सीएनजी गैस है और इसपर तापमान का असर पड़ता है. अगर धूप तेज है तो सीएनजी का तापमान बढ़ेगा, इसकी वजह से गैस का घनत्व कम हो जाता है. यही कारण है कि टैंक में सुबह और रात की तुलना में गैस थोड़ी कम जा सकती है.

क्या गर्मी में जल्दी फुल होता है टैंक?

हां, क्योंकि दोपहर के समय तापमान ज्यादा होता है तो इसकी वजह से सीएनजी भरते समय प्रेशर जल्दी बढ़ जाता है और फिर गाड़ी का मीटर फुल दिखने लगता है, लेकिन असल में सुबह और रात के मुकाबले गाड़ी के टैंक में गैस की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है.

यानी मतलब साफ है कि अगर मीटर फुल दिखा रहा है तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि गाड़ी में सीएनजी ठंडे समय जितनी भरी गई है. इसलिए आपने सुना होगा कि सीएनजी भरवाने के लिए सुबह या रात का समय सबसे अच्छा बताया जाता है, क्योंकि इस समय टैंक में सीएनजी की मात्रा थोड़ी बढ़ जाती है, लेकिन इसके पीछे क्या कारण है इसे समझना जरूरी है.

क्या कारण है?

इसका सबसे बड़ा कारण है कि जब तापमान कम होता है तो सीएनजी ज्यादा ठंडी और सघन रहती है. इसी वजह से टैंक में गैस थोड़ी ज्यादा आ सकती है. यही वजह है कि दोपहर के बजाय सुबह या रात के समय सीएनजी भरवाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

कंपनियों ने बंद कर दिए नए LPG कनेक्शन, गैस सिलेंडर के लिए कहां करें अप्लाई?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User