LPG Rules: एक घर में रख सकते हैं 5 और 14.2 किलो के सिलेंडर? जानें नियम

एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर लोग करते हैं, लेकिन कई बार लोग खाना बनाने के लिए 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर के साथ ही 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर भी रखने की सोचते हैं, ताकि इमरजेंसी के दौरान काम आ सके. ऐसे में कई लोग इस बात से कन्फ्यूज रहते हैं कि क्या 14.2 किलो वाले सिलेंडर के साथ ही 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर भी रखा जा सकता है या नहीं. अगर आप भी इस बात से अनजान हैं तो जान लीजिए.

दरअसल, कई घरों में सिलेंडर की जरूरत ज्यादा होती है, जैसे घर में ज्यादा लोग हो या फिर गैस की खपत ज्यादा होती हो तो ऐसे में सिलेंडर की जरूरत भी ज्यादा पड़ सकती है. अब जानते हैं कि आप 14.2 किलो वाला सिलेंडर के साथ 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर को रखने के क्या नियम हैं?

5 किलो वाला सिलेंडर रख सकते हैं?

इसका जवाब है हां. आप 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के साथ 5 किलो वाला सिलेंडर रख सकते हैं. सरकारी नियमों के मुताबिक, एक एड्रेस पर एक ही घरेलू एलपीजी कनेक्शन या फिर डबल बॉटल कनेक्शन मान्य होता है. इसके साथ ही आप इमरजेंसी के लिए 5 किलो का FTL सिलेंडर भी बाजार के दाम पर खरीद सकते हैं. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर कानूनी तरीके से लिया गया होना चाहिए.

सिलेंडर से जुड़े नियमों को न करें नजरअंदाज

नियमों के तहत, अगर कोई एलपीजी उपभोक्ता अपने घर पर सिलेंडर तय सीमा से ज्यादा रखता है या फिर कई सारे सिलेंडरों को जमा करता है तो ऐसा करना नियमों के खिलाफ है. इसलिए ध्यान रखें कि अपने घर में कई सारे एलपीजी सिलेंडर जमा न करें, ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है.

कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें

अपने घर में सिलेंडर को कहीं भी न रख दें. सिलेंडर को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां पर हवा आती-जाती हो और ऐसी जगह सिलेंडर रखने से बचना चाहिए, जहां पर सीधे धूप पड़ती हो. अगर आप 14.2 किलो वाले सिलेंडर के साथ 5 किलो वाला सिलेंडर भी रखते हैं तो उसे एक-दूसरे के ऊपर स्टोर न करें. यानी सिलेंडर को एक सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए, जहां वेंटिलेशन हो और गर्मी न हो.

पालतू कुत्ते-बिल्ली को सड़क पर छोड़ा तो लगेगा 10000 का जुर्माना, नए नियम जारी

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)