1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ

हर महीने की पहली तारीख से कई नए नियम और बदलाव लागू होते हैं. इसी कड़ी में 1 नवंबर से उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नए कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा फीस देना होगा. इसके अलावा BPL उपभोक्ताओं के साथ सामान्य ग्राहकों के सर्विस लाइन चार्ज में भी बढ़ोतरी की गई है.

हालांकि, नई व्यवस्था में कनेक्शन लेने की प्रोसेस को आसान बनाने के साथ प्रीपेड मीटर लेने वाले ग्राहकों को भी सिक्योरिटी चार्ज में राहत मिलेगी. उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) के नए आदेश के मुताबिक अब कनेक्शन के लिए अलग-अलग फीस पहले से तय होंगे. आइए जानते हैं नए नियमों के तहत कितना चार्ज देना होगा और किन लोगों को राहत मिलेगी.

नए बिजली कनेक्शन पर कितना लगेगा चार्ज?

4 किलोवाट तक के कनेक्शन पर BPL उपभोक्ताओं का सर्विस लाइन चार्ज 100 रुपये से बढ़कर 150 रुपये हो गया है.

4 किलोवाट तक के सामान्य उपभोक्ताओं को अब 1,000 रुपये की जगह1,400 रुपये देने होंगे.

4 से 10 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए सर्विस लाइन चार्ज 3,000 रुपये तय किया गया है.

10 से 25 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए यह चार्ज 5,000 रुपये होगा.

सिक्योरिटी चार्ज 600 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से अतिरिक्त सिक्योरिटी चार्ज भी लागू होगा.

बिजली लाइन बिछाने के लिए कितना देना होगा?

BPL उपभोक्ताओं के लिए 300 मीटर तक बिजली लाइन बिछाने पर कोई फीस नहीं लिया जाएगा.

300 मीटर से ज्यादा दूरी होने पर BPL उपभोक्ताओं से 400 रुपये प्रति 10 मीटर के हिसाब से फीस लिया जाएगा.

4 किलोवाट तक के सामान्य कनेक्शन के लिए 300 मीटर तक लाइन बिछाने का फीस 900 रुपये तय किया गया है.

अंडरग्राउंड लाइन के लिए सामान्य उपभोक्ताओं से 2,700 रुपये लिए जाएंगे.

ट्रांसफार्मर लगाने पर भी तय हुई दरें

अगर आपको अपने परिसर में ट्रांसफार्मर लगाने की जरूरत पड़ती है, तो इसके लिए आपको पहले से तय फीस देना होगा.

5 KVA ट्रांसफार्मर: 2 लाख रुपये

63 KVA ट्रांसफार्मर: 2.75 लाख रुपये

प्रीपेड मीटर लेने वालों को मिलेगी बड़ी राहत

इस नए नियमों में प्रीपेड कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी चार्ज से राहत दी गई है. ऐसे ग्राहकों से किसी तरह का सिक्योरिटी या एक्स्ट्रा सिक्योरिटी चार्ज नहीं लिया जाएगा. ऐसे में उन्हें सिर्फ प्रीपेड मीटर के लिए निर्धारित फीस का पेमेंट करना होगा.

EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)