EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121

Oct 10, 2026 - 15:19
0 0
EPF नियमों में बड़ा बदलाव, 5 साल से पहले पीएफ निकालने पर भरना होगा फॉर्म 121

अगर आप नौकरी बदलने या किसी आर्थिक जरूरत के कारण पांच साल की नौकरी पूरी होने के बाद अपना प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इससे जुड़े नए टैक्स नियमों को समझना बेहद जरूरी है. कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से निकाली जाने वाली रकम पर कुछ परिस्थितियों में TDS यानी स्रोत पर टैक्स कटौती हो सकती है. ऐसे में टैक्स कटौती से छूट पाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म में भी कुछ बदलाव किया गया है.

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 से पात्र कर्मचारियों को PF निकासी पर TDS से छूट का दावा करने के लिए फॉर्म 15G और 15H के बजाय फॉर्म 121 का इस्तेमाल करना होगा. हालांकि, यह फॉर्म हर किसी कर्मचारी के लिए नहीं है और इसे जमा करने से PF की पूरी रकम अपने आप टैक्स-फ्री नहीं हो जाती है.

PF निकालने पर कब कटता है TDS?

अगर आप पांच साल की नौकरी पूरी करने से पहले ही अपना PF निकालना चाहते हैं, तो लागू नियम के तहत आपके निकाले गए रकम पर TDS लग सकता है. आमतौर पर इसके लिए निकासी की रकम और कर्मचारी की पात्रता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है.

हालांकि, 50,000 रुपये से ज्यादा की निकासी पर लागू नियमों के तहत वैध PAN देने की स्थिति में 10% TDS काटा जा सकता है. वहीं PF खाते को दूसरे खाते में ट्रांसफर करने या नियमों में बताई गई कुछ खास परिस्थितियों में राहत मिल सकती है.

क्या है फॉर्म 121 और किसे भरना होगा?

फॉर्म 121 एक तरह की स्व-घोषणा पत्र है, जिसके जरिए पात्र व्यक्ति यह बताता है कि संबंधित टैक्स वर्ष के लिए उनकी अनुमानित टैक्स देनदारी शून्य है. इसके तहत TDS कटौती से राहत पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी पड़ती हैं.

आपकी अनुमानित टैक्स देनदारी शून्य होनी चाहिए.

आपको फॉर्म 121 जमा करने की पात्रता पूरी करनी होगी.

PF निकासी की रकम और सेवा अवधि से जुड़े नियमों की जांच करनी पड़ेगी.

फास्टैग Annual Pass से टोल पर गाड़ियों की रफ्तार सुधरी या बिगड़ी? आ गया सर्वे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User