CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा

Oct 10, 2026 - 15:19
0 0
CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर- मंतर पर एक बार फिर से CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन होने जा रहा है. जिसके चलते इस दिन दिल्ली के कई रास्ते बाधित होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसी बीच खबरें ऐसी भी आईं कि दिल्ली एयरपोर्ट पर भी इस प्रदर्शन के चलते कुछ नियमों में बदलाव किए गए हैं. अब दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने खुद इस पर जवाब दिया है और बताया है कि नियमोंमें बदलाव हुआ भी है या नहीं.

दिल्ली एयरपोर्ट ने ऐसे किसी भी दावे को गलत बताया है जिसमें कहा जा रहा था कि दिल्ली आने वाली सभी उड़ानों की एयरलाइंस को यात्रियों की जानकारी 48 घंटे पहले देना होगी. एयरपोर्ट प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह का कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक सामने आई जिसमें दावा किया गया था कि दिल्ली आने वाली सभी उड़ानों की एयरलाइंस को यात्रियों की पूरी जानकारी विमान के पहुंचने से कम से कम 48 घंटे पहले देना होगी. पोस्ट में साफ लिखा था कि ऐसा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते किया जा रहा है.

जैसे ही ये पोस्ट दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन तक पहुंची है, उन्होंने इस दावे की सच्चाई को पूरी तरह नकार दिया और साफ कर दिया है कि एयरपोर्ट पर सभी काम सामान्य रूप से चल रहे हैं.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा?
इस सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के X अकाउंट के जरिए जवाब दिया गया है. इस पोस्ट में एयरपोर्ट प्रशासन ने लिखा, 'दिल्ली एयरपोर्ट पर कामकाज सामान्य है. हम सभी से पुरजोर अपील करते हैं कि वो बिना पुष्टि वाली जानकारी और बेबुनियाद अफवाहें शेयर या प्रसारित न करें. कामकाज या किसी भी अन्य जानकारी के लिए कृपया दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक चैनलों का ही सहारा लें.'

@VinodSharmaView Dear Vinod, Operations at Delhi Airport are normal. We strongly urge everyone to refrain from sharing or circulating unverified information and baseless rumors. For any information on our operations or otherwise please refer to official channels of Delhi Airport.
— Delhi Airport (@DelhiAirport) October 9, 2026

यात्रियों के लिए राहत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर से यात्री भी परेशान हो गए थे. हालांकि फिलहाल यात्रियों को इस कथित नियम को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली एयरपोर्ट ने उड़ानों का संचालन सामान्य बताया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली खबरों पर भरोसा करने से पहले उनकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें.

ये भी पढ़ें: लखनऊ से दिल्ली आने वाले ध्यान दें: CJP प्रोटेस्ट के चलते रद्द हुईं ये ट्रेनें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User