ट्रैफिक चालान का नया नियम, अब मौके पर ही ऑनलाइन होगा जुर्माने का भुगतान

ट्रैफिक चालान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. अब चालान के भुगतान के लिए नया नियम लागू किया गया है. अभी यह नियम हिमाचल प्रदेश में लागू किया गया है. राज्य में अब ट्रैफिक व्यवस्था को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए मौके पर ही ऑनलाइन चालान भुगतान की नई व्यवस्था शुरू की जा रही है. यानी अब चालान का ऑन द स्पॉट भुगतान किया जा सकता है.

हिमाचल सरकार की इस पहल के तहत ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को आधुनिक ई-चालान मशीनें और क्यूआर कोड सिस्टम भी दिए गए हैं. साफ है कि अब वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान की राशि भरने के लिए कोर्ट या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. लोग मौके पर ही यूपीआई जैसे गूगल पे, फोनपे, पेटीएम या क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए तुरंत चालान का भुगतान कर सकेंगे.

‘चालान 2 पे’ से क्या बदलेगा?

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चालान पेमेंट की प्रोसेस को बेहतर बनाने के लिए ‘चालान 2 पे’ पहल की शुरुआत की है. इसका मकसद चालान के पेमेंट को कैशलेस, आसान और पारदर्शी बनाना है. ऐसे में नई व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को चालान जमा करने के लिए अलग से सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत कम पड़ेगी.

सरकार का यह भी मानना है कि डिजिटल पेमेंट के बढ़ने से चालान के ममले में नकद लेन-देन कम होगा और चालान की रकम के हिसाब-किताब में पारदर्शिता आएगी. इससे राजस्व के नुकसान को रोकने में भी मदद मिल सकती है.

HRTC को मिलेंगी 1,500 नई इलेक्ट्रिक बसें

चलाना पेमेंट की नई व्यवस्था के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सार्वजनिक परिवहन को इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में भी एक अहम फैसला लिया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुताबिक, आने वाले दिनों में HRTC को 1,500 नई इलेक्ट्रिक बसें दी जाएगी. इन बसों की न्यूनतम रेंज 350 किलोमीटर रखने की योजना है, ताकि पहाड़ी इलाकों में भी इनका इस्तेमाल आसानी से किया जा सके.

दरअसल, अब तक HRTC को 297 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं. फिलहाल सरकार 100 ग्रीन हाइड्रोजन और 100 सुपर डीलक्स बसें खरीदने पर काम कर रही है. साथ ही राज्य में हाइड्रोजन बसों के संचालन की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं. इसके अलावा राज्य में ई-चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने पर भी सरकार का फोकस है.

दोपहर में CNG भरवाने पर टैंक में कम आती है गैस? सच जान लीजिए

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)