दीपावली-छठ पर राहत, दिल्ली-मुंबई-बिहार-यूपी रूट पर दौड़ेंगी 18 स्पेशल ट्रेन

Oct 05, 2026 - 09:34
0 0
दीपावली-छठ पर राहत, दिल्ली-मुंबई-बिहार-यूपी रूट पर दौड़ेंगी 18 स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन के दौरान यात्री अक्सर घर जाने के लिए ट्रेन टिकट की लंबी वेटिंग लिस्ट को लेकर परेशान रहते हैं. अगर आप भी दशहरा, दीपावली या छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने 18 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की मंजूरी दी है. इस ट्रेन के चलने से कई हजार वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी.

त्योहारी सीजन में दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों से बड़ी संख्या में लोग यूपी, बिहार और पूर्वांचल में अपने घर लौटते हैं. इसी वजह से ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की मांग काफी काफी बढ़ जाती है और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है.

किन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें?

लखनऊ होकर मुंबई के लिए दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. मुंबई जाने वाली इन दोनों ट्रेनों का संचालन 21 अक्टूबर से शुरू होगा. इससे दिल्ली, पटना और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलेगी. मऊ, गाजीपुर सिटी, गोरखपुर और बनारस रूट पर भी स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है. साथ ही दिल्ली, मुंबई, बिहार, पूर्वांचल और बंगाल जाने वाले यात्रियों को भी इन अतिरिक्त ट्रेनों का फायदा मिलेगा.

कितने हजार वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को मिलेगा फायदा?

त्योहारी सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में टिकट की वेटिंग काफी बढ़ गई है, जिसके कारण कई यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में रेलवे बोर्ड की ओर से 18 स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी मिलने के बाद करीब 32 हजार वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है. इसका सबसे बड़ा फीयदा यह होगा कि इससे कन्फर्म सीट पाने के ऑप्शन बढ़ेंगे और नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव भी कम करने में मदद मिलेगी.

पेट्रोल डीजल पर बड़ा अलर्ट, गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत हरियाणा के इन 14 जिलों के लोग ध्यान दें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User