दिल्ली मेट्रो का बड़ा तोहफा, पीरागढ़ी इंटरचेंज से जुड़ेंगी ग्रीन और मैजेंटा लाइन

Oct 04, 2026 - 05:28
0 0
दिल्ली मेट्रो का बड़ा तोहफा, पीरागढ़ी इंटरचेंज से जुड़ेंगी ग्रीन और मैजेंटा लाइन

अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं और पश्चिम दिल्ली के इलाकों में आते-जाते रहते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दिल्ली मेट्रो में जल्द ही पीरगढ़ी पर ऐसा इंटरचेंज तैयार होने जा रहा है, जहां से यात्री ग्रीन और मैजेंटा लाइन के बीच आसानी से सफर कर सकेंगे. बड़ी बात यह है कि इससे यात्रियों को लाइन बदलने के लिए मेट्रो नेटवर्क से बाहर निकलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के मुताबिक, यह इंटरचेंज ग्रीन लाइन के मौजूदा पीरागढ़ी स्टेशन और मैजेंटा लाइन के कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-दीपाली चौक सेक्शन के आगामी स्टेशन से जोड़ने की तैयारी है. हालांकि, इस प्रोजेक्ट का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है और नया कनेक्शन साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है.

पीरागढ़ी में कैसे मिलेगा इंटरचेंज?

ग्रीन लाइन के मौजूदा पीरागढ़ी स्टेशन को मैजेंटा लाइन के नए स्टेशन से जोड़ा जाएगा. इन दोनों स्टेशनों के बीच करीब 160 मीटर लंबा फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है. यह कनेक्शन मेट्रो के पेड एरिया के अंदर होगा, इसलिए यात्रियों को लाइन बदलने के लिए स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. हालांकि, ये दोनों स्टेशन एलिवेटेड होंगे, जिससे यात्रियों को एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर तक पहुंचने में सुविधा होगी.

कब तक शुरू हो सकता है नया इंटरचेंज?

DMRC के अधिकारियों के मुताबिक, इस नए कनेक्शन का काम काफी तेजी से चल रहा है और इसे 2026 के आखिर तक यात्रियों के लिए खोलने की उम्मीद है. पीरागढ़ी इंटरचेंज से जुड़े सिविल निर्माण का करीब 90% काम पूरा हो चुका है, यानी अब सिर्फ 10% काम बाकी है. फिलहाल स्टेशन पर आर्किटेक्चर से जुड़े आखिरी काम किए जा रहे हैं.

पश्चिमी दिल्ली के यात्रियों को क्या फायदा होगा?

पीरागढ़ी, पीरागढ़ी विलेज, उद्योग नगर और पश्चिम विहार जैसे आसपास के इलाकों के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

ग्रीन और मैजेंटा लाइन के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा इंटरचेंज मिलेगा.

लाइन बदलने के लिए स्टेशन से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी.

पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों तक पहुंच आसान हो सकती है.

इंटरचेंज की सुविधा मिलने से यात्रियों का समय और यात्रा की परेशानी कम हो सकती है.

बैंक खाते से कट रहे हैं पैसे? इन छिपे शुल्कों से ऐसे बचाएं अपनी बचत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User