छठ पर दिल्ली सरकार की बस से जाना है बिहार, कितना है किराया, कहां-कहां जाएगी?

छठ महापर्व पर बिहार जाने वाले दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. दिल्ली सरकार दिवाली और छठ से पहले दिल्ली से बिहार के लिए बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है.

तो आइये यहां से जानते हैं कि इस बस सेवा का किराया कितना रहने वाला है और ये किन- किन रूट्स पर चलने वाली हैं.

किन रूट्स पर चलेगी बस?
दिल्ली सरकार की योजना के अनुसार शुरुआती चरण में दिल्ली और बिहार के बीच 2 से 3 रूट पर बस सेवा शुरू की जा सकती है. इसके बाद यात्रियों की मांग और जरूरत के आधार पर दूसरे रूट भी जोड़े जा सकते हैं. सरकार की कोशिश है कि दिवाली और छठ पूजा से पहले इन रूटों पर बसों चलना शुरू हो जाए.

दिल्ली परिवहन विभाग ने बिहार के अलग-अलग शहरों को जोड़ने वाले 18 रूट फिक्स किए हैं. हालांकि, इन सभी रूट पर एक साथ बस चलना तय नहीं है. आखिरी रूट का फैसला कमिटी की रिपोर्ट के बाद ही होगा.

कितना होगा बस का किराया?
छठ पर दिल्ली से बिहार जाने वालों के मन में सबसे बड़ा सवाल बस के किराये को लेकर है. आमतौर पर दिल्ली से बिहार का किराया 1000 रुपए से लेकर 2000 तक (दूरी के हिसाब से) होता है. तो इस स्पेशल बस का किराया कितना रखा जाएगा. फिलहाल दिल्ली सरकार ने किराये की ऑफिशियल जारी नहीं किया है.

परिवहन विभाग के मुताबिक कमिटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद फाइनल रूट, किराया और दूसरी शर्तों की जानकारी पब्लिक को दी जाएगी.

कितनी है दूरी?
दिल्ली से पटना के लिए चार रूट बताए गए हैं. इनकी दूरी करीब 1,045 से 1,182 किलोमीटर के बीच है. दूसरे रूट में दिल्ली से बिहार शरीफ की दूरी करीब 1,109 किलोमीटर, भागलपुर की 1,280 किलोमीटर, बक्सर की 915 किलोमीटर और दरभंगा की 1,167 किलोमीटर है.

इसी तरह दिल्ली से पूर्वी चंपारण करीब 1,043 किलोमीटर, गयाजी 1,078 किलोमीटर, किशनगंज 1,416 किलोमीटर, मधुबनी 1,198 किलोमीटर, मुजफ्फरपुर 1,110 किलोमीटर और नवादा करीब 1,206 किलोमीटर दूर प्रस्तावित रूट में है.

सरकारी बस चलती है क्या?
फिलहाल तो दिल्ली और बिहार के बीच दिल्ली सरकार की कोई सरकारी बस सेवा नहीं चलती है. दोनों राज्यों के बीच काफी ज्यादा निजी बसें जरूर चलती हैं.

डेथ सर्टिफिकेट को लेकर बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)