छठ के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल क्या है? देखिए पूरा टाइम टेबल
Sep 28, 2026 - 22:20
0 0
छठ के लिए रेलवे की स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल क्या है? देखिए पूरा टाइम टेबल
दिवाली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ काफी तेजी से बढ़ जाती है. इस खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए परेशानी होती है. इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है, ताकि इन शहरों के बीच सफर आसान हो सके.
ऐसे में अगर आप भी त्योहार पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो इन स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जरूर देख लें. साथ में यह भी चेक करें कि इन ट्रेनों का रूट, नंबर, समय और कितने फेरे लगाए जाएंगे.
कानपुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
कानपुर सेंट्रल और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. दक्षिण रेलवे की ट्रेन नंबर 04131 कानपुर सेंट्रल से हर रविवार शाम 4:30 बजे रवाना होगी और वापसी में ट्रेन नंबर 04132 एसएमवीटी बेंगलुरु से हर बुधवार सुबह 7:10 बजे कानपुर के लिए रवाना होगी.
इस ट्रेन के रास्ते में प्रयागराज, सतना, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेनीगुंटा, काटपाडी, जोलारपेट्टई और कृष्णराजपुरम जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होगा.
पटना के लिए भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए चंडीगढ़ और फिरोजपुर से पटना के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. चंडीगढ़ से पटना स्पेशल ट्रेन कुल 18 फेरे लगाएगी. वहीं, फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल के कुल 16 फेरे लगाएगी. इन ट्रेनों के रास्ते में यह अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर जैसे स्टेशन शामिल होंगे.
रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु पूर्व घोषित त्यौहार विशेष रेलगाड़ियों के साथ-साथ रेलवे द्वारा निम्नलिखित त्यौहार विशेष रेलगाड़ियाँ भी नीचे दी गई समय-सारणी के अनुसार संचालित की जायेंगीः- https://t.co/iEF3BC8LqB
— Northern Railway (@RailwayNorthern) September 23, 2026
अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है. ट्रेन नंबर 04213 अयोध्या कैंट से शाम 6:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 04214 आनंद विहार से सुबह 9 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी. यह सेवा 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच निर्धारित दिनों में संचालित की जाएगी. इन दोनों ट्रेनों के कुल 36 फेरे निर्धारित किए गए हैं.
वाराणसी-दिल्ली के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
त्योहारी सीजन में वाराणसी और दिल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी. ट्रेन नंबर 04209 वाराणसी से रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक तय दिनों पर चलेगी.
वापसी में ट्रेन नंबर 04210 दिल्ली से शाम 6:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी. इस ट्रेन की सेवा 2 अक्टूबर से 28 नवंबर तक निर्धारित है. ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर और सामान्य केटेगरी के कोच होंगे. यह ट्रेन वाराणसी-दिल्ली के बीच कुल 50 फेरे लगाएंगी.
अगर ट्रेन की टिकट न मिले तो क्या करें?
अगर आपको ट्रेन में कन्फर्म टिकट न मिले, तो आप वैकल्पिक ऑप्शनों जैसे कि तत्काल टिकट, वैकल्पिक ट्रेन (Vikalp Scheme), सामान्य (General) टिकट, या बस, फ्लाइट सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Aadhaar की डेडलाइन पर बड़ा अपडेट, 30 सितंबर से पहले निपटा लें काम
What's Your Reaction?
Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Comments (0)
User