छोटी बचत योजनाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, अक्टूबर से बदल जाएंगी ब्याज दरें!

Oct 01, 2026 - 10:10
0 0
छोटी बचत योजनाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, अक्टूबर से बदल जाएंगी ब्याज दरें!

1 अक्टूबर से देश में बहुत कुछ बदलने वाला है, जैसे LPG के नियम, ईपीएफओ के नियम आदि को लेकर कई सारे बदलाव होने वाले हैं. इसी बीच सरकार ने छोटी बचत योजनाओं को लेकर भी अपनी आखिरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर के बीच की ब्याज दरों में बदलाव के बारे में बता दिया है. जिसके तहत सरकार ने इन छोटी योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया है.

वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए PPF, सुकन्या समृद्धि योजना और NSC समेत जरूरी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को पहले जैसा ही रखा है. जिसका मतलब है कि निवेशकों को इन योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज में न तो बढ़ोतरी की गई है और न ही कटौती.

वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
वित्त मंत्रालय ने 30 सितंबर 2026 को ब्याज दरों को लेकर ये जानकारी दी है. मंत्रालय के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली तीसरी तिमाही यानी 31 दिसंबर 2026 तक छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें पिछली तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2026 वाली ही रहेंगी. इसका मतलब है कि जिन लोगों का पैसा इन योजनाओं में लगा है, उन्हें फिलहाल मौजूदा दर के हिसाब से ही रिटर्न मिलता रहेगा.

PPF पर 7.1% ब्याज
PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड पर ब्याज दर 7.1% सालाना बनी रहेगी. PPF को लंबे समय के निवेश और टैक्स बचत के लिए इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये दर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी लागू रहेगी.

सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज
बेटियों के भविष्य के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना पर सरकार 8.2% सालाना ब्याज देती रहेगी. ये छोटी बचत योजनाओं में मौजूदा समय की ऊंची ब्याज दरों वाली योजनाओं में शामिल है.

NSC पर मिलेगा 7.7% ब्याज
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी NSC पर भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसमें निवेश करने वालों को अक्टूबर से दिसंबर तक 7.7% सालाना ब्याज मिलता रहेगा.

देखा जाए तो अक्टूबर से होने वाले कई बदलावों में ये छोटी बचत योजनाएं शामिल नहीं होंगी. निवेशकों के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्याज दरें स्थिर रहेंगी. सरकार अगली तिमाही के लिए इन दरों की दोबारा रिव्यू करेगी.

ये भी पढ़ें: PNG कनेक्शन वालों की LPG गैस सप्लाई बंद, यूपी के जिले में बड़ा एक्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User