PNG कनेक्शन वालों की LPG गैस सप्लाई बंद, यूपी के जिले में बड़ा एक्शन

Oct 01, 2026 - 10:10
0 0
PNG कनेक्शन वालों की LPG गैस सप्लाई बंद, यूपी के जिले में बड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में प्रशासन और गैस एजेंसियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. जिन उपभोक्ताओं के घरों या इमारतों में पीएनजी यानी पाइप वाली रसोई गैस का कनेक्शन पहुंच चुका है, लेकिन उन्होंने अब तक अपना पुराना एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, उनकी एलपीजी सप्लाई तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है.

इसे लेकर रायबरेली में जिला स्तर की बैठक भी हुई है, इस बैठक के दौरान ही पीएनजी कनेक्शन के विस्तार को लेकर ये योजना तैयार की गई है.

7800 घरों में लग चुके हैं PNG
जिले में अब तक करीब 7800 घरों में PNG कनेक्शन लगाए जा चुके हैं, लेकिन अब भी करीब 2800 घर ऐसे है जिनमें गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई है. जिन इलाकों में PNG की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है, वहां जिन घरों ने PNG कनेक्शन नहीं लिया, उनकी LPG सप्लाई पर रोक लगाई जा सकती है. ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाएंगे और PNG कनेक्शन लेने के लिए समय भी दिया जाएगा.

बंद होगी सिलेंडर सप्लाई
इतना ही नहीं बल्कि यदि नोटिस के 90 दिन बाद तक भी अगर उपभोक्ता PNG कनेक्शन नहीं लेते हैं, तो उनके घर की LPG सिलेंडर की सप्लाई को बंद किया जा सकता है. इस फैसले का मकसद ज्यादा से ज्यादा घरों को पाइप से मिलने वाली PNG गैस से जोड़ना और LPG पर निर्भरता कम करना है. इसका मतलब ये है कि जिन घरों के इलाके में PNG पहुंच चुकी है, उनके लिए आगे चलकर PNG कनेक्शन लेना जरूरी हो सकता है, ऐसा नहीं करने पर LPG सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

बता दें कि इन दिनों सरकार PNG कनेक्शन का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए दिल्ली से लेकर मुंबई और अन्य राज्यों में भी PNG कनेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है. जिससे कि लोगों की गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम हो सके. ऐसा कुछ समय पहले ही हुए ईरान और यूएस के युद्ध के बार गैस की किल्लतों को देखते हुए किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User