उज्जवला योजना: जारी रहेगी 300 रुपए की LPG सब्सिडी, सरकार का ऐलान

देश में बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ उठा रहे हैं. अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. क्योंकि सरकार ने 2026-27 में भी एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दे दी है. यानी मतलब साफ है कि उज्जवला योजना के पात्र लाभार्थियों को अब आगे भी सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा.

दरअसल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी शेयर की है. पोस्ट में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी का लाभ जारी रखने की मंजूरी दी है. वहीं इसके अलावा 5 किलो वाले सिलेंडर पर भी अनुपात के हिसाब से सब्सिडी मिलेगी. यानी अब प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी का फायदा मिलता रहेगा.

The Union Cabinet, chaired by PM Sh @narendramodi Ji, has approved the continuation of the targeted subsidy of ₹300 per 14.2 kg domestic LPG cylinder for beneficiaries of the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) during FY 2026-27. The subsidy will be prorated for 5 kg cylinders,… pic.twitter.com/YYFP1AcIKc

— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) September 30, 2026

करोड़ों रुपये खर्च करेगी सरकार

बता दें कि पोस्ट में ये भी बताया गया है कि सरकार इस योजना पर 12,001 करोड़ रुपये खर्च करेगी. सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए देश में सबसे कम कीमत पर एलपीजी उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जा रही है. ऐसे में अब 300 रुपये की सब्सिडी का लाभ जारी रखने से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी.

2016 में शुरू हुई थी योजना

इस योजना की बात करें तो प्रधानमंत्री उज्जवला योजना मई 2016 को शुरू की गई थी. इस योजना की मदद से गरीब परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन बिना पैसा जमा किए उपलब्ध कराए गए थे और सबसे अहम बात तो ये है कि देशभर में अब तक लगभग 10.57 करोड़ PMUY कनेक्शन दिए गए जा चुकें हैं. इतना ही नहीं, बल्कि दिन प्रति दिन इस योजना में लोगों के जुड़ने की संख्या भी बढ़ रही है.

छोटी बचत योजनाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, अक्टूबर से बदल जाएंगी ब्याज दरें!

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)