अब 5 किलो वाले गैस सिलेंडर पर भी मिलेगी सब्सिडी, सरकार ने दी मंजूरी

देशभर में घरेलू LPG की बढ़ती कीमत ने आम आदमी की रसोई का बजट और सुकून दोनों बिगाड़ कर रख दिया है. अगर आपके रसोई घर में भी 5 किलो वाला छोटा LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है. केंद्र सरकार ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी के साथ 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए भी अनुपातिक सब्सिडी का प्रवधान किया है.

दरअसल, सरकार का फोकस ऐसे लोगों तक LPG सिलेंडर की सुविधा पहुंचाना है, जिन्हें 14.2 किलो का सिलेंडर एक बार में भरवाना मुश्किल होता है. इससे कम इनकम वाले परिवारों, छात्रों, प्रवासी मजदूरों और अकेले रहने वाले लोगों को राहत मिल सकती है. क्योंकि छोटे सिलेंडर में कम मात्रा में गैस होती है, इसलिए इसे अपने जरूरत और बजट के हिसाब से इस्तेमाल करना आसान होता है. आइए जानते हैं 5 किलो वाले सिलेंडर पर सब्सिडी कैसे मिलेगी.

5 किलो सिलेंडर पर कैसे मिलेगी सब्सिडी?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक पोस्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दे दी है. 5 किलो वाले सिलेंडर पर भी सब्सिडी 14.2 किलो वाले सिलेंडर पर मिलने वाली 300 रुपये की सब्सिडी के अनुपात के आधार पर तय की जाएगी.

यानी छोटे सिलेंडर के लिए सब्सिडी की रकम उसकी क्षमता के हिसाब से आनुपातिक होगी. सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस पूरी सब्सिडी पर कुल 12,001 करोड़ रुपये खर्च करेगी. हालांकि, इस सुविधा का फायदा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को मिलेगा.

The Union Cabinet, chaired by PM Sh @narendramodi Ji, has approved the continuation of the targeted subsidy of ₹300 per 14.2 kg domestic LPG cylinder for beneficiaries of the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) during FY 2026-27. The subsidy will be prorated for 5 kg cylinders, with a total expenditure of ₹12,001 crore. Launched in May 2016, PMUY has provided deposit-free LPG connections to nearly 10.57 crore mothers and sisters from poor households till now across the country. The popularity of the scheme reflects in the fact that the beneficiaries have availed about 42 crore refills during 2025-26. Despite the ongoing conflict in West Asia and the disruption to traditional energy routes, India has kept its LPG supply chain moving. Imports are being sourced from a wider range of suppliers, while efforts are underway to keep shipments moving safely despite disruptions around critical sea routes. Domestic LPG production was also stepped up 28% within five days of the March 2026 directive to maximise refinery output. Longer-term supplies are being secured and stocks are being maintained to ensure that households continue to get LPG without disruption. As a result of these measures India is able to provide LPG to the consumers at one of the cheapest prices in the world. #CabinetDecisions @PMOIndia @PetroleumMin @PIB_India

— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) September 30, 2026

5 किलो का LPG सिलेंडर किन लोगों के लिए फायदेमंद?

छोटा LPG सिलेंडर खासतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जो एक बार में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर का खर्च नहीं उठा पाते हैं.

दिहाड़ी मजदूर

प्रवासी कामगार

किराए के घर में रहने वाले लोग

छात्र

कम आमदनी वाले परिवार

शहरी बस्तियों में रहने वाले परिवार

अकेले रहने वाले लोग

कैसे मिलेगा 5 किलो LPG कनेक्शन?

अगर आप उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो आपके घर में पहले से LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए. हालांकि इस सुविधा के लिए आवेदन पात्र महिला के नाम से किया जाता है और ध्यान रहें उसकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए. PMUY के कनेक्शन के लिए आवेदन के दौरान आपसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेज मांगे जा सकते हैं.

छोटी बचत योजनाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, अक्टूबर से बदल जाएंगी ब्याज दरें!

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)