सोलर मीटर जल जाए तो क्या करें, कैसे मिलेगा नया मीटर, कहां होगी शिकायत?

Oct 02, 2026 - 00:58
0 0
सोलर मीटर जल जाए तो क्या करें, कैसे मिलेगा नया मीटर, कहां होगी शिकायत?

आज के समय में ज्यादातर लोग अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं, ताकि उनको बिजली बिल से राहत मिले. ऐसे में अगर आपने भी सोलर पैनल लगवाया हुआ है और आपके घर में सोलर मीटर यानी नेट मीटर भी लगा है तो यह जानकारी आपके लिए है. अगर नेट मीटर किसी कारणवश काम नहीं करता या फिर जल जाता है तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? आप इसकी शिकायत कहां करेंगे और आपको नया मीटर कैसे मिलेगा?

बता दें कि अगर नेट मीटर खराब हो जाता है या फिर जल जाता है तो आप इसको बिल्कुल नजरअंदाज न करें और तुरंत इसकी शिकायत करें, ताकि जांच के बाद दोबारा से नेट मीटर लगाया जा सके.

कहां करें शिकायत?

अगर नेट मीटर में किसी प्रकार की कोई खराबी आती है तो तुरंत आप अपनी बिजली कंपनी से इसकी शिकायत करें. शिकायत करने के लिए आपके पास कई तरीके हैं जैसे...

आप बिजली से जुड़ी शिकायत 1912 पर कर सकते हैं. शिकायत करने के बाद अपने पास कंज्यूमर नंबर संभालकर रखें.

इसके अलावा आप अपनी बिजली कंपनी (DISCOM) की आधिकारिक वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

वहीं आप ऑफलाइन जाकर भी अपनी बिजली कंपनी से इससे जुड़ी शिकायत कर सकते हैं.

कितने पैसे लगेंगे?

मीटर लगवाने में कितने पैसे देने होंगे ये आपकी सिचुएशन पर निर्भर करता है. अगर मीटर सामान्य खराबी की वजह से खराब हुआ है या फिर जल गया है और इसमें उपभोक्ता की किसी तरह की कोई गलती नहीं है जैसे उपभोक्ता ने तय लोड से ज्यादा खपत नहीं की है तो इसी स्थिति में मीटर बदलने पर चार्ज नहीं लगता और अगर लगेगा भी तो ज्यादा नहीं. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि ये आपकी बिजली कंपनी के नियमों पर निर्भर करता है. इसलिए जब भी मीटर बदलवाएं तो अपनी बिजली कंपनी के नियमों की जानकारी जरूर रखें.

कुछ जरूरी जानकारी देना न भूलें

अगर आप लिखित शिकायत कर रहे हैं तो कुछ जरूरी चीजों की जानकारी देना महत्वपूर्ण है इसमें शामिल है...

पूरा एड्रेस

पिता का नाम

मोबाइल नंबर

और बिजली कनेक्शन की Consumer ID

वहीं अगर जले हुए या खराब मीटर का नंबर है तो उसे भी लिखें. इसके साथ ही उस मीटर को जल्द से जल्द बदलने के लिए भी अनुरोध करें.

अब आगे क्या होगा?

मीटर से जुड़ी शिकायत करने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मीटर की जांच करने के लिए घर पर आ सकते हैं. जांच में ये पता किया जाता है कि मीटर के खराब या जलने के पीछे की वजह क्या है उसके बाद ही आगे का प्रोसेस किया जाता है.

कैसे लगेगा नया मीटर?

आपके घर पर आकर बिजली विभाग के कर्मचारी जांच करने जाएंगे और जांच के बाद विभाग की ओर से नया मीटर लगाया जा सकता है. सोलर कनेक्शन के मामले में नया नेट मीटर या स्मार्ट मीटर जरूरत के हिसाब से लगाया जा सकता है.

क्या गैस सिलेंडर के पास रखा है फ्रिज? आज ही बदल दें जगह, जानें क्यों है खतरनाक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User