सीनियर सिटिजन्स के लिए खुशखबरी, 12 और 13 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत

Oct 02, 2026 - 15:20
0 0
सीनियर सिटिजन्स के लिए खुशखबरी, 12 और 13 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत

रिटायरमेंट के बाद कई लोगों के रोजमर्रा के खर्च का सहारा हर महीने मिलने वाली पेंशन ही होती है, जिससे वे अपनी दवाईयों से लेकर जरूरत के सामान भी खरीद पाते हैं. ऐसे में अगर जिस पेंशन से लोगों का हर महीने का जरूरी खर्च चलता है, अगर उसी पेंशन के भुगतान या उससे जुड़े दूसरे मामलों में दिक्कत आ जाए तो इसकी शिकायत कहां करेंगे? इसी तरह की पेंशन से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के लिए अब पेंशन अदालत का आयोजन होने जा रहा है.

अगर आपको भी पेंशन से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत करनी है तो गुरुग्राम में पेंशन अदालत का आयोजन होने वाला है, वहां जाकर आप पेंशन से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रख सकते हैं. इस अदालत में शामिल होने के लिए समय पर पहुंचना जरूरी है. अगर आपको अपने पेंशन से जुड़े किसी मामले की समाधान करवाना है तो आप गुरुग्राम में तय तारीख को 10 बजकर 30 मिनट पर पहुंच जाए.

कब लगेगी पेंशन अदालत?

बता दें कि हरियाणा के पेंशनभोगियों से जुड़ी पेंशन की समस्याओं के समाधान के लिए ही ये पेंशन अदालत लगाई जा रही है. अगर तारीख की बात करें तो पेंशन अदालत 12 और 13 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली है. लेकिन एक बात का ध्यान दें कि इस अदालत में जाने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ जरूर रखें.

इन दस्तावेज को रखें साथ

पेंशन अदालत में जा रहे हैं तो अपने पास आधार कार्ड, शिकायत से जुड़े दस्तावेज, पेंशन भुगतान आदेश जैसे दस्तावेजों को जरूर लेकर जाएं.

किन कर्मचारियों के लिए लगेगी अदालत?

सबसे जरूरी सवाल ही यही है कि आखिर ये अदालत गुरुग्राम में कहां पर आयोजित की जाने वाली है? तो ये आयोजन गुरुग्राम में रामानुजन हॉल, साइंस ब्लॉक, फर्स्ट फ्लोर पर किया जाएगा. लेकिन अगर आपको ऐसा लग रहा है कि ये अदालत केवल रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए ही लगाई जा रही है और केवल रिटायर्ड कर्मचारी ही अपनी पेंशन से जुड़ी समस्या की शिकायत कर सकते हैं तो असल में ऐसा नहीं है.

हरियाणा के मौजूदा GPF सदस्य कर्मचारी भी पेंशन से जुड़ी समस्या की शिकायत कर सकते हैं. यानी ये अदालत केवल रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए ही नहीं है, बल्कि मौजूदा कर्मचारी भी अपनी समस्या को अधिकारियों के सामने रख सकते हैं.

क्यों खास है ये अदालत?

आपने अपने चालान से जुड़े और बिजली-पानी और दूसरी छोटे-मोटे विवाद के समाधान के लिए लोक अदालत के बारे में तो सुना होगा. ऐसे ही पेंशन से जुड़ी समस्या के लिए पेंशन अदालत लगाई जाती है. इस अदालत में शिकायत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाती है, जिससे मामले को समझने के बाद उसके समाधान के प्रोसेस को आगे बढ़ाया जा सके.

पंजाब में 36.87 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 1262 करोड़

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User