PAN, पासपोर्ट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, अक्टूबर में किस कागज की क्या है फीस?

Oct 06, 2026 - 06:37
0 0
PAN, पासपोर्ट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, अक्टूबर में किस कागज की क्या है फीस?

अगर आप अक्टूबर 2026 में PAN कार्ड, पासपोर्ट, आधार, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे जरूरी सरकारी डॉक्युमेंट्स बनवाने या अपडेट कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए इन डॉक्युमेंट्स की फीस जानना जरूरी है. अलग-अलग सरकारी डॉक्युमेंट्सों और सेवाओं के लिए अलग से चार्ज लिया जाता है. वहीं कुछ डॉक्युमेंट ऐसे भी हैं, जिन्हें बनवाने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ती है.

इसके अलावा कई सेवाओं की फीस राज्य, स्थानीय नियम, दस्तावेज की कैटेगरी और आवेदन की प्रक्रिया के हिसाल से अलग होती है. इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की वेबसाइट पर मौजूदा फीस पर नजर डालना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं किस कागज की क्या है फीस?

PAN से आधार तक, इन डॉक्युमेंट्स की कितनी है फीस?

PAN कार्ड: फिजिकल PAN के लिए पेपर आवेदन करने पर करीब 107 रुपये फीस.

नया पासपोर्ट: 36 पेज वाले नए पासपोर्ट के लिए 2,500 रुपये.

वोटर आईडी: नया वोटर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कोई फीस नहीं है.

वोटर आईडी रिप्लेसमेंट: कुछ मामलों में 25 रुपये फीस लागू हो सकता है.

आधार नया नामांकन: नया आधार बनवाने के लिए कोई फीस नहीं है.

आधार में जनसांख्यिकीय अपडेट: अलग से अपडेट कराने पर 75 रुपये फीस है.

आधार बायोमेट्रिक अपडेट: सामान्य मामलों में 125 रुपये फीस.

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की फीस कितनी है?

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन तय समय के अंदर कराने पर आमतौर पर कोई फीस नहीं लिया जाता है. हालांकि, अगर रजिस्ट्रेशन में देरी होती है तो संबंधित नियमों के मुताबिक अतिरिक्त फीस देना पड़ सकता है. यह फीस स्थानीय नियमों के आधार पर अलग हो सकता है.

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कितना देना होगा?

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी अलग-अलग सेवाओं के हिसाब से फीस तय तय की गई है.

लर्नर लाइसेंस: 150 रुपये के साथ 50 रुपये परीक्षा फीस.

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस: 200 रुपये के साथ 300 रुपये ड्राइविंग टेस्ट फीस.

वाहन रजिस्ट्रेशन/RC: वाहन की कैटेगरी के हिसाब से फीस अलग होता है.

RC ट्रांसफर: वाहन की कैटेगरी के मुताबिक फीस लिया जाता है.

वाहन NOC: संबंधित सेवा के नियमों के अनुसार फीस लागू होता है.

आधार में नाम बदलने के नए नियम जारी, UIDAI की गाइडलाइंस जान लें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User