पितृ पक्ष, मंगलवार और एकादशी का शुभ योग आज:सुख-समृद्धि की कामना से विष्णु पूजा, व्रत और पितरों के लिए धूप-ध्यान सहित 10 शुभ काम करें
आज (मंगलवार, 6 अक्टूबर) इंदिरा एकादशी व्रत है। वैसे तो सालभर की एकादशियां खास हैं, लेकिन पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी का विशेष महत्व है। आश्विक कृष्ण पक्ष यानी पितृ पक्ष की एकादशी पर किए गए व्रत-उपवास और पूजन कर्म से पितरों को तृप्ति मिलती है और वे अपने कुटुंब के लोगों को आशीर्वाद देते हैं, यह मान्यता है। ऐसा कहा जाता है कि पितरों की कृपा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, पितृ पक्ष में किए गए धर्म-कर्म का सीधा संबंध पूर्वजों से है। एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। इन शुभ कामों के साथ ही जरूरतमंद लोगों को अन्न समेत अन्य जरूरी चीजों का दान करने की परंपरा भी है। इंदिरा एकादशी का व्रत विधि-विधान से करने के बाद इसका पुण्य पूर्वजों को अर्पित किया जाए, तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। ऐसी मान्यता है। अब जानिए सुख-समृद्धि की कामना से पितृ पक्ष, मंगलवार और एकादशी के योग में कौन-कौन से शुभ काम किए जा सकते हैं... जरूरी चीजें- गाय के गोबर से बने कंडे, धूप देने के लिए हवन कुंड या अन्य कोई बर्तन, घी, काले तिल, चावल, गुड़, कर्पूर, जल से भरा तांबे का लोटा, फूल, बैठने के लिए आसन। अगर ये सभी चीजें उपलब्ध न हो, तो जल, तिल, कंडे के अंगारे और गुड़-घी से भी श्रद्धापूर्वक पितरों का स्मरण करके धूप-ध्यान किया जा सकता है। आप चाहें तो खीर-पुड़ी भी बना सकते हैं। खीर-पुड़ी से भी धूप दिया जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)