Train Cancelled: 1 अक्टूबर से ट्रेन यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, कई ट्रेनें रद्द तो कुछ के बदले रूट

आज से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो गई है और इस महीने नवरात्रि और दशहरा जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. ऐसे में हो सकता है कि कुछ लोग त्योहारों में अपने घर जाने का प्लान करें. ध्यान देने वाली बात ये है कि अक्टूबर में रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है.

दरअसल, पूर्व मध्य रेल के डीकेजीएस-आरडीयूएस रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है और वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है. ऐसे में अब जानते हैं कि रेलवे ने कौन-कौन सी ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है.

आज रद्द रहेगी ये ट्रेन

ट्रेन नंबर 13420 भागलपुर-मुजफ्फरपुर 1 अक्टूबर को यानी आज रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 13419 मुजफ्फपुर-भागलपुर 2 अक्टूबर यानी कल रद्द रहेगी.

ध्यान रखें, इन ट्रेनों के अलावा भी कई ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी है.

कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा

दरभंगा-गोड़ा

हावड़ा-कामाख्या

गोरखपुर-सियालदह

अयोध्या-न्यू जलपाई गुड़ी

ध्यान रखें, इस काम के चलते लगभग 19 ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा.

इस ट्रेन की सेवा भी रहेगी प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, कुछ ट्रेनों की सेवा भी प्रभावित रहेगी. इनमें शामिल है...

आसनसोल-गोरखपुर

पाटलिपुत्र-गोरखपुर

रक्सौल-हावड़ा

हावड़ा-जयनगर

सफर से पहले करें ये काम

अगर आप इस रूट की ट्रेन से सफर करने वाले हैं या फिर इनमें से किसी ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो एक बार रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके ट्रेन रद्द होने की पूरी जानकारी लें कि कौन सी तारीख को कौन- सी ट्रेन रद्द रहेगी और साथ ही ये भी जानें कि कौन सी ट्रेन के रूट में कब बदलाव किया जाएगा.

परिवार के साथ सफर करने वाले ध्यान दें

अगर आप बच्चों, बुजुर्गों के साथ सफर करने वाले हैं तो आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि अगर स्टेशन पहुंच गए और उसके बाद पता चलता है कि ट्रेन संचालन में कुछ बदलाव किया गया है तो आपको दिक्कत हो सकती है. इसलिए पहले ही चेक कर लें कि ट्रेन के रूट में बदलाव तो नहीं हुआ है या फिर ट्रेन दूसरे प्लेटफॉर्म से चलाई जाने वाली है. वहीं अगर आपके पास ज्यादा सामान है तो ऐसी स्थिति में तो आपको घर से निकलने से पहले ही चेक कर लेना बेहतर है, वरना स्टेशन पहुंचने के बाद आपको काफी दिक्कत हो सकती है.

1 अक्टूबर से कमर्शियल वाहनों के लिए बढ़ा टोल टैक्स, देखें नया रेट कार्ड

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)