1 अक्टूबर से बदली FD की ब्याज दर? जानें एक लाख पर कौनसा बैंक दे रहा ज्यादा रिटर्न

अगर आपने भी बैंक में पैसा FD में लगाने का प्लान बनाया है, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू हुए नए नियम आपके लिए जानना जरूरी है. हालांकि इन बदलावों को लेकर लोगों के बीच काफी ज्यादा कंफ्यूजन भी है.

खास बात यह है कि नए नियम मुख्य रूप से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की बड़ी जमा मतलब बल्क डिपॉजिट से जुड़े हैं. ऐसे में अगर आप 1 लाख या 2 लाख रुपये जैसी रकम की एफडी कराने जा रहे हैं, तो आपको इन बदलावों से परेशान होने की जरूरत नहीं है.

एफडी के नियमों में क्या बदला?

भारतीय रिजर्व बैंक ने जमा पर ब्याज दरों से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जो 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गए हैं. नए नियमों के तहत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की बल्क जमा पर बैंकों को ब्याज दरों की जानकारी देनी होगी. बैंकों को बल्क एफडी की ब्याज दरें अपनी वेबसाइट पर रोज बतानी होगी.

1 लाख की FD पर कितना ब्याज मिलेगा?
अगर आप 1 लाख रुपए की FD करा रहे हैं तो रिटर्न इस बात पर डिपेंड करेगा कि आप किस बैंक में और कितने समय के लिए पैसा जमा करते हैं.

जैसे जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की वेबसाइट पर 29 सितंबर 2026 से लागू रिटेल एफडी रेट्स के मुताबिक, 367 दिन से 2 साल तक की FD पर ग्राहकों को 7.30% सालाना ब्याज मिल रहा है. वहीं 2 से 3 साल की अवधि पर रेट 8% है.

बड़े बैंकों में कितना ब्याज?
किसी बड़े सरकारी या प्राइवेट बैंक में FD कराने की सोच रहे हैं तो यहां पर ब्याज हर स्मॉल फाइनेंस बैंक से कम हैं. SBI की रिटेल एफडी दरों में 1 साल से 2 साल से कम समय के लिए ग्राहकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज मिल रहा है.

वहीं, HDFC बैंक की 19 अगस्त 2026 से लागू दरों के मुताबिक 1 साल से 15 महीने से कम की FD पर ग्राहकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज मिल रहा है. इतना ही नहीं, 18 महीने से 21 महीने की अवधि पर यही दर ग्राहकों के लिए 6.45% है. एक्सिस बैंक में 1 साल से 1 साल 10 दिन की FD पर ग्राहकों के लिए 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.75% ब्याज है.

कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
अगर सिर्फ ब्याज दर की तुलना करें तो इस समय कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक बड़े बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. सितंबर के आंकड़ों में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक की कुछ FD पर दर 8.25% तक, जबकि जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की कुछ अवधि पर 8% तक थी.

अगर आपका फोकस सिर्फ ज्यादा ब्याज पर है तो स्मॉल फाइनेंस बैंक ज्यादा रिटर्न दे सकते हैं. लेकिन FD चुनते समय सिर्फ ब्याज दर देखना सही नहीं है.

नए कनेक्शन के लिए MyPNG पोर्टल पर करें आवेदन, ऐसे ट्रैक करें स्टेटस

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)