गणपति विसर्जन: आज पूरी रात दौड़ेगी मेट्रो, जाम और पार्किंग की नो-टेंशन

मुंबई में गणेश विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. इसे देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई मेट्रो 3 ने खास इंतजाम किया है. अनंत चतुर्दशी के मौके पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक्वा लाइन की मेट्रो सेवाएं पूरी रात जारी रहेंगी, ताकि लोगों को देर रात घर लौटने के लिए परेशान न होना पड़े.

दरअसल, गणपति विसर्जन के दौरान मुंबई की सड़कों पर काफी भारी भीड़ और ट्रैफिक देखने को मिलती है. ऐसे में लोगों को सड़क के रास्ते सफर करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन सेवाओं को बढ़ाया गया है. इसके अलावा सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे ने भी देर रात तक कई एक्स्ट्रा लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि श्रद्धालु देर रात तक मेट्रो और लोकल ट्रेन से सफर कर सकेंगे.

किन रूट्स पर मिलेंगी देर रात ट्रेनें?

मुंबई मेट्रो 3 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि अनंत चतुर्दशी के दौरान गणपति विसर्जन में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक्वा लाइन पर रातभर मेट्रो चलाई जाएगी.

गणपति उत्सव और अनंत चतुर्दशी के दौरान मुंबई के अलग-अलग इलाकों में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए रेलवे ने भी अतिरिक्त सेवाओं की व्यवस्था की है. सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे मिलकर कुल 34 खास देर रात की उपनगरीय ट्रेनें चलाएंगे.

सेंट्रल रेलवे चलाएगा 22 स्पेशल ट्रेनें

गणपति विसर्जन के मद्देनजर को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने मेन लाइन और हार्बर लाइन पर कुल 22 अतिरिक्त रात्रि सेवाओं की व्यवस्था की है.

मेन लाइन पर CSMT से कल्याण और ठाणे के बीच अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी.

ये सेवाएं 23 सितंबर से 26 सितंबर तक लगातार तीन रातों के दौरान मौजूद रहेंगी.

CSMT से कल्याण की ओर जाने वाली डाउन ट्रेनें रात के करीब 1:40 बजे से सुबह 3:25 बजे के बीच चलेंगी.

कल्याण और ठाणे से CSMT आने वाली अप ट्रेनें रात 12:05 बजे से 2 बजे के बीच मौजूद रहेंगी.

25 और 26 सितंबर की रात CSMT और पनवेल के बीच हार्बर लाइन पर भी चार स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी.

CSMT से पनवेल के लिए ट्रेनें रात 1:30 बजे और 2:45 बजे रवाना होंगी.

पनवेल से CSMT के लिए सेवाएं रात 1 बजे और 1:45 बजे चलेंगी.

वहीं, वेस्टर्न रेलवे की ओर से भी 25 यानी आज और कल यानी 26 सितंबर की रात चर्चगेट-विरार रूट पर कुल 12 अतिरिक्त सेवाएं चलाने की व्यवस्था की गई है. इनमें कुल 6 जोड़ी ट्रेनें शामिल की गई है.

क्या विदेश से खरीदी गई शराब ट्रेन में ले जा सकते हैं, रेलवे के नियम समझिए?

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)