गैस सिलेंडर पर सरकार सख्त, फर्जी कनेक्शन बंद, बायोमेट्रिक के बाद ही मिलेगी छूट

Sep 28, 2026 - 20:35
0 0
गैस सिलेंडर पर सरकार सख्त, फर्जी कनेक्शन बंद, बायोमेट्रिक के बाद ही मिलेगी छूट

अगर आपके घर में LPG कनेक्शन है और आप सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि सरकार ने LPG की सब्सिडी को सही लोगों तक पहुंचाने और फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला किया है. जिसके तहत अब बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण नहीं होगा तो उपभोक्ता को सब्सिडी नहीं मिलेगी.

1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए बायोमेट्रिक आधार e-KYC पूरा होना जरूरी होगा. जिन ग्राहकों ने ये प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है.

क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक?
दरअसल पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नियमों मुताबिक, गैस सिलेंडर पर 210 रुपये की सब्सिडी पाने के लिए बायोमेट्रिक ई-केवाईसी करवाना जरूरी है. इस प्रक्रिया का मकसद इस बात को सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर सिर्फ असली और पात्र परिवारों को ही मिले. इससे डुप्लीकेट, फर्जी और अपात्र LPG कनेक्शन वालों की पहचान करने में मदद मिलेगी. साथ ही सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल या गलत तरीके से इस्तेमाल पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी.

इतने लोग करवा चुके e-KYC?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ यानी करीब 89.9% सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता बायोमेट्रिक e-KYC करवा चुके हैं. अगर कोई उपभोक्ता बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराना चाहता या किसी वजह से नहीं करा पाता, तो वो LPG ले सकता है, लेकिन उसे सब्सिडी वाला रेट नहीं मिलेगा. ऐसे ग्राहकों को मार्केट रेट पर ही LPG मिलेगा.

कैसे होगा बायोमेट्रिक?
इस प्रर्क्रिया के लिए ग्राहक को गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय, LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप से भी किया जा सकता है.

बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को तेल कंपनियां गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं. तो ऐसे में 1 अक्टूबर से कई सारे बदलाव गैस कनेक्शन को लेकर देखने को मिलेंगे. बुकिंग, सब्सिडी जैसे कई नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: छठ पर दिल्ली सरकार की बस से जाना है बिहार, कितना है किराया, कहां-कहां जाएगी?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User