CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा

Oct 15, 2026 - 10:10
0 0
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा

अक्सर ज्यादा सैलरी पाने वालों को अमीर माना जाता है और कम सैलरी पाने वालों को गरीब माना जाता है. लेकिन क्या हो जब पता चले कि आपके नीचे काम करने वाला व्यक्ति आपसे भी कई गुना अमीर है? ये सुनकर ही किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने भी आया है, जहां पर एक कंपनी के CEO से भी ज्यादा अमीर उस कंपनी का सफाईकर्मी निकला है.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि 63 साल के एक सफाईकर्मी ने अपनी नौकरी के दौरान धीरे-धीरे करीब 7 करोड़ रुपये की सम्पत्ति बना ली. हैरानी की बात ये है कि उसकी कुल सम्पत्ति कंपनी के CEO से भी दोगुने से ज्यादा है.

क्या लिखा है पोस्ट में?
ये पोस्ट सोशल नेटवर्किंग साइट X (पहले ट्विटर) पर शेयर की गई है. जिसमें लिखा गया् है कि, एंटोनियो नाम का ये सफाईकर्मी करीब 30 साल से एक ही ऑफिस में काम कर रहा था. वो अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सेव करने पर ध्यान देता था. वो पुरानी कार से ऑफिस आता, घर से कॉफी लाता और बाहर खाने-पीने पर ज्यादा पैसे खर्च करने से बचता था. उसने और उसकी पत्नी ने मिलकर लंबे समय तक काफी सेविंग्स की. उन्होंने अपनी कमाई के हिसाब से सम्पत्ति खरीदी और धीरे-धीरे इनवेस्टमेंट भी बढ़ाया.

दो फ्लैट से मोटी कमाई
इस पोस्ट के मुताबिक, एंटोनियो जिस घर में रहते थे उसका कोई लोन नहीं था. इसके अलावा, उसने 1996 और 2001 में दो छोटे अपार्टमेंट खरीदे थे, जिन्हें किराए पर चढ़ाया गया था. इन दोनों सम्पत्तियों से हर महीने करीब 1300 यूरो यानी लगभग 1 लाख रुपये से ज्यादा का किराया मिलता था.

इसके अलावा, वो 20 साल से ज्यादा समय से अपनी बचत का कुछ हिस्सा निवेश कर रहे थे. उनकी सम्पत्तियों और निवेश की कुल कीमत करीब 6.5 लाख यूरो यानी करीब 7 करोड़ रुपये बताई गई है. पोस्ट के मुताबिक, उस पर बैंक का कोई कर्ज भी नहीं था.

CEO की सम्पत्ति कैसे रह गई कम?
पोस्ट में ये भी बताया गया कि सीईओ की सम्पत्ति कैसे कम रह गई. पोस्ट के मुताबिक, कंपनी के CEO की सालाना सैलरी करीब 1.9 करोड़ रुपये थी. उनके पास महंगी कार और बड़ी सम्पत्तियां थीं, लेकिन उन पर काफी कर्ज भी था. सभी संपत्तियों और कर्ज का हिसाब लगाने के बाद CEO की नेटवर्थ करीब 3 लाख यूरो यानी लगभग 3.2 करोड़ रुपये थी. इस तरह सफाईकर्मी की बताई गई संपत्ति CEO की नेटवर्थ से दोगुना से भी ज्यादा थी.

सफाईकर्मी से सीखें अमीर बनना
इस कहानी से हर किसी को ये सीख मिलती है कि केवल ज्यादा कमाई करना ही अमीर बनने के लिए काफी नहीं है. रेगुलर सेविंग्स, सोच-समझकर निवेश करना, जरूरत के हिसाब से खर्च करना और कर्ज को नियंत्रित रखना भी जरूरी है.

ये भी पढें: पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User