18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों और प्रतिभागियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने रविवार 18 अक्टूबर को सुबह साढ़े तीन बजे से अपनी सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है. यह विशेष सुविधा चार प्रमुख मेट्रो लाइनों रेड, येलो, ब्लू और वॉयलेट लाइन पर उपलब्ध होगी ताकि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचने वाले प्रतिभागियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो.

डीएमआरसी ने बताया है कि सुबह 3:30 से 4:15 बजे तक मेट्रो ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर और 4:15 से 6:00 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी, जिसके बाद सामान्य रविवार का शेड्यूल लागू हो जाएगा.

सुबह 6 बजे से नॉर्मल रहेगी ट्रेनों की आवाजाही

बता दें कि सुबह 6 बजे से इन कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं रविवार के नॉर्मल टाइम टेबल के हिसाब से ही चलेंगी. डीएमआरसी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है, "रविवार 18 अक्टूबर 2026 को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के प्रतिभागियों की सुविधा के लिए चुनिंदा लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 3:30 बजे से शुरू होंगी.

किस स्टेशन से कहां तक चलेंगी मेट्रो?

रेड लाइन- रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा

ब्लू लाइन: द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली

येलो लाइन- समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम

वायलेट लाइन- कश्मीरी गेट से राजा नहर सिंह

डीएमआरसी ने पोस्ट में मैराथन में भाग लेने वाले लोगों के लिए सूचना भी जारी की है. डीएमआरसी ने बताया है, ''पार्टिसिपेंट्स की सुविधा और मदद के लिए मैराथन के ऑर्गनाइज़र कुछ खास मेट्रो स्टेशनों पर वॉलंटियर्स भी तैनात करेंगे, जिनमें JLN स्टेडियम, जोर बाग, जनपथ और जंगपुरा शामिल हैं.''

डीएमआरसी ने दी खास जानकारी

डीएमआरसी ने जानकारी दी है, ''इवेंट ऑर्गनाइज़र वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 के पार्टिसिपेंट्स के लिए इवेंट वेन्यू तक आने-जाने के सफ़र का खर्च उठा रहे हैं. इसके लिए DMRC ने लागू मेट्रो किराए के हिसाब से ज़रूरी संख्या में QR टिकट उपलब्ध कराए हैं. रनर्स के लिए मेट्रो से आना-जाना मुफ़्त है. रनर्स को सलाह दी जाती है कि वu ऑर्गनाइज़र से अपनी बिब के साथ-साथ खास QR कोड वाले रिस्ट बैंड भी ले लें.

यह भी पढ़ें- LPG सब्सिडी और बॉयोमीट्रिक के नियम बदलेंगे? हाई कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)