पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर

Oct 15, 2026 - 10:10
0 0
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर

वर्ल्ड टूर का सपना तो हर कोई देखता है, लेकिन सबका ये सपना पूरा नहीं हो पाता है. क्योंकि कई बार वीजा से जुड़ी कुछ परेशानी आ जाती है, तो कई बार कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो पाती है. ऐसे में वर्ल्ड टूर तो क्या कोई भी विदेश यात्रा काफी परेशानी का सबब बन जाती है. ऐसे में हाल ही में सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की एक लिस्ट सामने आई है. जो आपके विदेश जाने के सपने को थोड़ा आसान बना सकती है.

क्योंकि ताकतवर पासपोर्ट होने से कोई भी यात्रा आसान हो सकती है, क्योंकि इसके जरिए कई देशों में बिना के ही जाया जा सकता है या फिर पहुंचने के बाद वीजा लिया जा सकता है.

लिस्ट में किसने किया टॉप?
साल 2026 की पासपोर्ट रैंकिंग की लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पहला स्थान हासिल किया है. तो आइये यहां देखते हैं इस लिस्ट में और किस- किस देश का कौन सा स्थान है.

1. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
2. सिंगापुर और मलेशिया
3. स्पेन
4. 17 देश: बेल्जियम, लक्जमबर्ग, फ्रांस, डेनमार्क, जर्मनी, स्वीडन, नीदरलैंड, फिनलैंड, इटली, स्विट्जरलैंड, ग्रीस, पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, नॉर्वे, आयरलैंड और जापान.
5. 8 देश: माल्टा, स्लोवेनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी, एस्टोनिया, लातविया और दक्षिण कोरिया.
6. 4 देश: रोमानिया, चेक गणराज्य, बुल्गारिया और लिथुआनिया.
7. साइप्रस और ब्रिटेन
8. कनाडा, लिकटेंस्टाइन और न्यूजीलैंड
9. आइसलैंड और ऑस्ट्रेलिया
10. अमेरिका

कहां है भारत और पाकिस्तान?
इस रैंकिंग में भारत का नाम 70वें नंबर पर है, जबकि पाकिस्तान 42वें नंबर पर है. हालांकि, पाकिस्तान के पासपोर्ट धारक केवल 13 जगहों पर बिना पहले से वीजा लिए यात्रा कर सकते हैं. इस रैंकिंग के हिसाब से यहां भारत पाकिस्तान से पिछड़ गया है.

कैसे तय होती है ये रैंकिंग?
बता दें कि पासपोर्ट की रैंकिंग इस आधार पर तय होती है कि किसी देश के नागरिक कितने देशों या जगहों पर बिना पहले से वीजा लिए या पहुंचने पर वीजा लेकर यात्रा कर सकते हैं. जितने ज्यादा देशों में यात्रा की सुविधा होती है, उस देश का पासपोर्ट उतना ही ज्यादा ताकतवर माना जाता है.

ये भी पढ़ें: 18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User