Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, छठ दिवाली से पहले कई ट्रेनें रद्द

Oct 08, 2026 - 07:59
0 0
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, छठ दिवाली से पहले कई ट्रेनें रद्द

इस महीने कई त्योहार आने वाले हैं और जाहिर सी बात है कि इस दौरान लोग अपने घरों के लिए रवाना होंगे, लेकिन ऐसे ही समय रेलवे अगर ट्रेनों को रद्द कर दें तो दिक्कत हो सकती है. अगर आप ट्रेन से अक्टूबर के महीने में भोपाल मंडल से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है.

दरअसल, भोपाल मंडल में अलग-अलग जगहों पर इंफ्रास्ट्रक्चर और रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि रेलवे ने मेमू और एक्सप्रेस दोनों ट्रेनों को रद्द किया है. ऐसे में अब जानते हैं कि कौन-सी ट्रेन रद्द रहने वाली है.

16 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

ट्रेन नंबर 11085 एसएमवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 64617 बीना-ललितपुर मेमू 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61625 बीना-रूठियाई मेमू 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61619 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर के बीच रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61626 रूठियाई-बीना मेमू 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61611 बीना-रूठियाई मेमू 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 22163 भोपाल-खुजराहो महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61620 कटनी मुड़वारा-बीना मेमू 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 61612 रूठियाई-बीना मेमू 16 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 14 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल 7 यानी आज और 14 को रद्द रहेगी

ध्यान रखें, इन ट्रेनों के अलावा भी रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है, इसलिए सफर से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर चेक करें.

रूट में भी हुआ है बदलाव?

अहम बात ये है कि रेलवे ने केवल ट्रेनों को रद्द ही नहीं बल्कि कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया है. इसलिए अगर आप इस रूट की किसी भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आपको ट्रेन स्टेटस चेक करना चाहिए. आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके भी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

कम बिजली बिल वाले घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाना सही या पैसे की बर्बादी?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User