टिकट कैंसिलेशन चार्ज खत्म हुआ तो क्या होगा? रेलवे ने गिनाए कई कारण

अगर रेलवे टिकट कैंसिल करने पर लगने वाला चार्ज पूरी तरह खत्म कर दे, तो पहली नजर में इसका सीधा फायदा उन यात्रियों को मिल सकता है जिनका अचनाक सफर करने का प्लान बदल जाता है. टिकट कैंसिल करने पर पैसे कटने का डर नहीं रहेगा और यात्री को पूरा किराया भी मिल सकता है. लेकिन दूसरी तरफ इसका असर उन यात्रियों पर भी पड़ सकता है जिन्हें वास्तव में ट्रेन में सफर करना है.

कैंसिलेशन चार्ज खत्म होने से क्या होगा फायदा?

अगर अचानक आपको किसी वजह से सफर करने का प्लान बदलना पड़ता है, तो टिकट कैंसिल कराने पर किराए में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाएगी और आपका पैसा पूरा वापस मिल सकता है. अचानक यात्रा का प्लान बदलने के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान से भी बचा जा सकता है.]

दिल्ली में लोक अदालत की तारीख बदली, 12 सितंबर नहीं, अब नोट कर लें ये नई डेट

ऐसे में अब लोग टिकट बुक करते समय कैंसिलेशन चार्ज की चिंता नहीं करेंगे. यानी इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोग टिकट बुक करते समय ज्यादा लचीलापन महसूस करेंगे और अपनी जरूरत के हिसाब से टिकट बुक और कैंसिल कर सकेंगे.

टिकट कैंसिलेशन चार्ज खत्म हुआ तो क्या होगा? कैंसिलेशन चार्ज खत्म हुआ तो बुकिंग बढ़ेगी या कम होगी आम यात्री में क्या होगा असर ? #IRCTC #indianrailways #ticketbooking #tatkal https://t.co/PuypmJ7nQ6

— Indian Railway भारतीय रेल (News Update) (@Indianrailgadi) September 11, 2026

कैंसिलेशन चार्ज हटने से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

दरअसल, कैंसिलेशन चार्ज खत्म होने पर कुछ लोग कुछ एक साथ कई ट्रेनों में टिकट बुक करके रख सकते हैं. बाद में अपनी जरूरत के हिसाब से जईस ट्रेन में कैंसिल कर सकते हैं. इससे कई सीटें जरूरतमंद यात्रियों के लिए उपलब्ध होने के बजाय कुछ समय तक ब्लॉक रह सकती हैं.

वहीं, यात्रा की तारीख नजदीक आने पर बड़ी संख्या में टिकट कैंसिल होने से आखिरी समय में सीटों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. बड़े पैमाने पर बार-बार टिकट बुक और कैंसिल होने से रेलवे के रिजर्वेशन सिस्टम पर भी ज्यादा दबाव पड़ सकता है.

क्या कैंसिलेशन चार्ज पूरी तरह खत्म होना चाहिए?

कैंसिलेशन चार्ज पूरी तरह खत्म करने के बजाय ऐसा नियम बनाया जाना चाहिए जिसमें समय से पहले टिकट रद्द करने पर कम या कोई चार्ज न हो, जबकि यात्रा के बिल्कुल करीब कैंसिलेशन करने पर कुछ चार्ज लगाया जाए. इससे आम यात्रियों को भी राहत मिल सकती है और बिना जरूरत सीट रोककर रखनी की परेशानी पर भी लगाम लगाई जा सकती है.

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 के चलते कई ट्रेनें रद्द, कई के रास्ते बदले, देखें पूरी लिस्ट

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)