फोन नंबर अपडेट नहीं किया तो आज सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस? RTO ने दिया जवाब

Sep 25, 2026 - 10:22
0 0
फोन नंबर अपडेट नहीं किया तो आज सस्पेंड हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस? RTO ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर कुछ वक्त से एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर 25 सितंबर तक ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया तो डीएल सस्पेंड हो जाएगा. इस दावे पर अब भोपाल आरटीओ का जवाब सामने आया है.

भोपाल आरटीओ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा है कि ड्राइविंग लाइसेंस जब बनाया जाता है तब मोबाइल नबंर देना जरूरी होता है. लेकिन ऐसा नहीं है कि 25 सितंबर तक फोन नंबर अपडेट नहीं कराया तो लाइसेंस सस्पेंड हो जाएगा. यह दावा बिलकुल गलत है.

मोबाइल नंबर अपडेट करना है जरूरी

हां, ये जरूर है कि अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है और आपने काफी समय से ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर को अपडेट नहीं करवाया है तो उसे करवा लें, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आज यानी 25 सितंबर तक ही आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना होगा, वरना आपका DL सस्पेंड कर दिया जाएगा. क्योंकि परिवहन विभाग ने ऐसी कोई तारीख तय की ही नहीं है. इसलिए अगर आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दावे को सच मानकर घबरा रहे हैं तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

मोबाइल नंबर अपडेट करना है तो करें ये काम

अगर आपको ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करना है तो इसे करना काफी आसान है. इसके लिए आपको आधिकारिक Parivahan Portal पर जाना होगा और अपने राज्य का नाम चुनना होगा. इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस सर्विस सेक्शन में जाकर आप मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन चुनकर मांगी जा रही सारी जानकारी दर्ज करें. फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं. फिर इसके बाद OTP दर्ज करें और वेरिफाई कर दें, अब आपका मोबाइल नंबर ड्राइविंग लाइसेंस में अपडेट हो जाएगा. यानी DL में मोबाइल नंबर अपडेट आप ऑनलाइन कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके ही कर सकते हैं.

क्या सरकारी बैंक वाले केंद्रीय कर्मचारी होते हैं?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User