जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला

दिल्ली में होने जा रहे 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के चलते देश के कई प्रमुख रेलवे मार्ग बाधित हो रहे हैं. इसी कड़ी में अब जयपुर से आने वाली 25 ट्रेनें भी रद्दी कर दी गई हैं. फिलहाल रेलवे ने हवाला दिया है कि ऐसा तकनीकी खराबी के कारण किया गया है.

दरअसल नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जयपुर ने दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसमें राजस्थान और हरियाणा से होकर जाने जाने वाली करीब 25 ट्रेनों का नाम है. ये सभी ट्रेनें नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जोन की हैं.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
9 अक्टूबर को दो ट्रेनें रद्द की गई हैं जबकि 10 अक्टूबर को करीब 23 ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं. यहां देखें इन ट्रेनों की लिस्ट:

गाड़ी नंबर 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन 9 अक्टूबर को चलने वाली थी, जिसे रद्द किया गया है.

गाड़ी नंबर 14727 श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज भी 9 अक्टूबर को चलने वाली थी लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है.

10 अक्टूबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

गाड़ी नंबर 15308 सिरसा-तिलकब्रिज ट्रेन 10 अक्टूबर को अब नहीं चलेगी.

गाड़ी नंबर12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी ट्रेन भी अब 10 अक्टूबर को रद्द कर दी गई है.

गाड़ी नंबर 14738 तिलकब्रिज-भिवानी 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

गाड़ी नंबर 14737 भिवानी-तिलकब्रिज 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

गाड़ी नंबर 14728 तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

गाड़ी नंबर 74004 रेवाड़ी-दिल्ली 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

गाड़ी नंबर 54414 रेवाड़ी-दिल्ली 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

गाड़ी नंबर 54421 दिल्ली-रेवाड़ी 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

गाड़ी नंबर 54310 हिसार-दिल्ली 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

गाड़ी नंबर 54424 हिसार-नई दिल्ली 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

गाड़ी नंबर 54423 नई दिल्ली-हिसार 10 अक्टूबर को नहीं चलेगी.

तकनीकी खराबी का दिया हवाला
हालांकि, रेलवे ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि तकनीकी खराबी पर इन ट्रेनों क रद्द किया जा रहा है. लेकिन इस समय नई दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन के चलते ये फैसाल किया गया है. क्योंकि इससे पहले बिहार, यूपी, पटना आदि जैसे राज्यों से आने वाली भी कई ट्रेनें रद्द की गई हैं.

ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)