हर 4 में से 1 LPG सिलेंडर में कम निकली गैस, सरकारी जांच में बड़ा खुलासा

क्या आपके घरों तक पहुंचने वाला LPG सिलेंडर वाकई में उतना ही भरा होता है, जितना उस पर लिखा रहता है. दक्षिण राज्य कर्नाटक से एलपीजी ग्राहकों को सतर्क करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां चार में से एक गैस सिलेंडर में कम गैस मिली है.

कर्नाटक के कानूनी मापविज्ञान विभाग ने अपने मिशन निखरा के तहत 17 एलपीजी बॉटलिंग यूनिट्स का दौरा किया. इस दौरान जांच में बड़ी संख्या में सिलेंडरों का वजन मापा गया, जिसमें यह सामने आया कि कई सिलेंडर में गैस घोषित मात्रा से कम थी. विभाग के मुताबिक इनमें से कोई भी सिलेंडर तय सीमा से बाहर नहीं था.

कर्नाटक के अलग-अल LPG बॅाटलिंग प्लांट में हेराफेरी की खबरों के बाद यह जांच की गई थी. लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट ने 24 सितंबर को जांच अभियान का शुरु किया. जांच के दौरान कुल 1,530 सिलेंडर का वजन किया गया. मिशन निखारा का उद्देश्य ग्राहकों को सही मात्रा में सिलेंडर मिलना सुशिक्षित करना है.

382 सिलेंडर में कम गैस

जांच के दौरान सामने आया कि 382 सिलेंडरों में यानी कि 25 प्रतिशत सिलेंडर्स में घोषित मात्रा से कम गैस भरी गई थी. हालांकि विभाग का कहना था कि सिलेंडर अनुमत कमी की सीमा के भीतर ही थे. वहीं दूसरी ओर 205 सिलेंडरों में बिलकुल सही मात्रा में गैस भरी मिली, जबकि 943 सिलेंडरों में तय मात्रा से अधिक भरी हुई पाई गयी.
इस अभियान में कर्नाटक की 17 चालू LPG बॉटलिंग यूनिट्स को शामिल किया गया था. इनमें BPCL,HPCL, IOCL, टोटल एनर्जी और कुछ निजी कंपनियों की यूनिट्स शामिल थीं.

तीन मामले दर्ज, 79 हजार का जुर्माना

जांच के दौरान विभाग ने तीन मामले दर्ज किए और बॉटलिंग यूनिट्स पर कुल 79,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. अधिकारियों ने बताया कि ग्राहकों को LPG सिलेंडर की मात्रा जांचने का पूरा अधिकार है. सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय ग्राहक उसे तौलने के लिए कह सकते हैं.

LPG कंपनियों और डीलरों को डिलीवरी कर्मचारियों के पास वजन करने की मशीन उपलब्ध करानी होती है. अगर किसी ग्राहक को मात्रा में गड़बड़ी का शक हो तो वह लीगल मेटरोलोजी डिपार्टमेंट की हेल्पलाइन 1800 599 1100 पर शिकायत कर सकता है.

यह भी पढ़ें- हर महीने 3000 की फिक्स्ड पेंशन, जानें किस स्कीम में निवेश के लिए कह रही सरकार?

यह भी देखें-

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)