दिल्ली में 12 बड़े जंक्शन, 20 नए डायवर्जन और 6 मेट्रो स्टेशन होंगे अपग्रेड

दिल्ली में रहने वाले निवासियों के लिए एक बढ़ी खबर सामने आई, बताया जा रहा है कि दिल्ली कि सड़कों पर लगने वाला जाम अब पहले जैसा बिलकुल नहीं रहने वाला है. शहर के कई व्यस्त और चौराहों को लेकर एसी योजना तैयार की जा रही है, जिससे आने-जाने का तरीका बदल सकता है. कहीं नया रास्ता बनाया जायेगा, तो कहीं मौजूदा सड़क व्यवस्था को अपग्रेड किया जायेगा. इन बदलावों में करीब 12 जंक्शन, 20 फीसदी ट्रैफिक डायवर्जन और 6 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं.

इसके तहत दक्षिण दिल्ली में नया एलिवेटेड कॅारिडोर बनाने से लेकर मुकर्बा चौक पर सड़क व्यवस्था बदलने का सोचा गया है. दक्षिण दिल्ली में मां आनंदमयी मार्ग पर करीब 5.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॅारिडोर बनवाने का प्रस्ताव रखा गया है. कहा जाता है कि यह कॅारिडोर आउटर रंग और महरौली-बदरपुर रोड के बीच आने वाले करीब 12 जंक्शनों को बायपास करने में मदद करेगा. यानी जो वाहन इस रास्ते से होते हुए जाते हैं, उन्हें हर चौराहे पर रुकने की अब कोई जरूरत नहीं है. इस योजना से इस व्यस्त सड़क पर होने वाले ट्रैफिक को कम करने में मदद मिल सकती है.

ओखला में अंडरपास और राउंडअबाउट

ओखला के फेज-1 और फेड-2 के ट्रैफिक को सुधारने कि पूरी व्यवस्था की योजना बनाई गई है. ओखला एसटेट मार्ग पर क्राउन प्लाजा जंक्शन के पास अंडरपास और राउंडअबाउट बनाया जाएगा. माना जाता है कि इस श्रेत्र में कुछ इलाकों से बढ़ी संख्या में वाहनों कि आवाजाही होती है, सिर्फ इस कारण के चलते यहां कि सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने का फैसला लिया गया है.

मुकर्बा चौक पर बदलेगी सड़क व्यवस्था

मुकर्बा चौक के लिए तैयार योजना में मौजूदा आउटर रिंग रोड आरओबी को 6 लेन से बढ़ाकर 10 लेन कर देने का प्रस्ताव है. इसके साथ दिल्ली-सोनीपत रेलवे लाइन के ऊपर एक नया चार लेन का आरओबी भी बनाया जाएगा. इस नए कनेक्शन के जरिए मौजूदा ट्रैफिक का करीब 20 फीसदी हिस्सा दूसरे मार्ग पर भेजने का लक्ष्य रखा गया है.

6 स्टेशनों के आसपास होगी कनेक्टिविटी

कुछ मेट्रो स्टेशन के आसपास मल्टीमॅाडल कनेक्टिविटी की योजना को मंजूरी दी गई है जिनमें से GTB नगर, सरिता विहार, अक्षरधाम, रोहिणी वेस्ट मालवीय नगर और शास्त्री पार्क स्टेशन शामिल हैं. करीब 300 मीटर के क्षेत्र में पैदल चलने के रास्ते, लास्ट माइल कनेक्टिविटी, सुरक्षा और अलग- अलग परिवहन के बीच बेहतर संपर्क बन सके उस पर काम किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Ration Card: क्या अलग-अलग जगह से राशन ले सकते हैं परिवार के सदस्य?

यह भी देखें-

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)