मुफ्त मिलेगा LPG सिलेंडर, कैसे क्लेम करें दीवाली का ये खास तोहफा?

11 अक्टूबर से नवरात्रि का त्योहार है और इसके बाद नवंबर में दीवाली और छठ आने वाली है. त्योहार के समय में लोग अपने घरों में कुछ न कुछ तो अच्छा खाने के लिए बनाते ही हैं. त्योहारी सीजन में एलपीजी सिलेंडर की खपत भी बढ़ जाती है. ऐसे में सरकार एलपीजी सिलेंडर को लेकर कई परिवारों को राहत देने वाली है.

दरअसल, दीवाली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान सरकार गरीब वर्ग के परिवारों को फ्री सिलेंडर का लाभ दे रही है. हां, ये जरूर है कि इसका लाभ लेने के नियम और पात्रता राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

सभी को नहीं मिलता है फ्री सिलेंडर

सबसे जरूरी बात ये है कि फ्री एलपीजी सिलेंडर का लाभ हर एलपीजी उपभोक्ता को नहीं मिलता है, बल्कि इसका फायदा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के पात्र लाभार्थियों को मिलता है और इसके अलावा कुछ राज्यों में AAY और BPL राशन कार्ड वाले परिवार को भी इसका लाभ मिलता है. इसलिए पहले ये जानते हैं कि कौन से राज्य में क्या फायदा मिल रहा है और इसका लाभ उठाने के लिए किन शर्तों को पहले पूरा करना पड़ेगा?

इन राज्यों में फ्री मिलते हैं तीन सिलेंडर

बता दें कि गोवा, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश में पात्र लाभार्थी परिवारों को साल में दो नहीं, बल्कि तीन फ्री सिलेंडर का लाभ मिलता है.

दिल्ली में नहीं मिलता है फ्री सिलेंडर?

अगर बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां पर सीधे फ्री सिलेंडर का लाभ नहीं मिलता है, बल्कि यहां पर राशन कार्ड वाले परिवारों को सिलेंडर की कीमत के बराबर आर्थिक मदद दी जाती है.

उत्तर प्रदेश में किन्हें मिलेगा सिलेंडर?

अगर बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां पर PMUY के पात्र लाभार्थियों को होली और दीवाली के मौके पर सिलेंडर फ्री दिया जाता है. यानी लाभार्थी साल में दो बार मुफ्त सिलेंडर का लाभ उठाते हैं.

कैसे मिलेगा फ्री सिलेंडर का लाभ?

सबसे अहम बात यही है कि इसका लाभ कैसे उठाएं तो इसके लिए आपको कोई अलग से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है और न ही दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे. इसके लिए सबसे पहले तो आप ये चेक करें ले कि आपके गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है या नहीं, क्योंकि अगर ई-केवाईसी नहीं होगी तो आपको इसका लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है.

इसके लिए आप गैस एजेंसी या ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद अलग-अलग राज्यों के मुताबिक, जहां पर फ्री सिलेंडर दिया जाता है वहां के लाभार्थी अपने पास की गैस एजेंसी जाए और अपनी पात्रता जांचे और तय प्रोसेस का पालन करें.

इन दिक्कतों के कारण नहीं मिलेगा लाभ

अगर आपके राज्य में फ्री सिलेंडर की सुविधा है तो सरकार ने 1 अक्टूबर से गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है अगर आपके गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं होगी तो आपको फ्री सिलेंडर का लाभ मिलने में परेशानी आ सकती है. वहीं अगर बैंक डिटेल या आधार से जुड़ी कोई गड़बड़ी मिलने पर भी लाभ मिलने में दिक्कत हो सकती है.

सब कुछ ठीक होने पर भी नहीं मिला सिलेंडर?

अगर आप पात्र हैं और उसके बावजूद आपको फ्री सिलेंडर का लाभ नहीं मिलता तो सबसे पहले आप ई-केवाईसी और अपने दस्तावेज को चेक करें. फिर अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क करें और इसके पीछे का कारण जानें.

1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)