हर महीने 3000 की फिक्स्ड पेंशन, जानें किस स्कीम में निवेश के लिए कह रही सरकार?

सरकारी कर्मचारियों को तो रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलती है, जिससे उनका रिटायरमेंट के बाद का समय काटना आसान हो जाता है. लेकिन छोटे कारोबारियों और दुकानदारों का क्या? जिनके लिए ऐसी कोई स्कीम नहीं है. ऐसे लोगों के लिए सरकार ने अलग से एक योजना तैयार की है.

दरअसल केंद्र सरकार ने दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और खुद का काम करने वाले लोगों से नेशनल पेंशन स्कीम (NPS-Traders) से जुड़ने की अपील की है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार, 28 सितंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी.

क्या है योजना?
इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद हर महीने कम से कम 3 हजार रुपये की पेंशन मिलने का प्रावधान है. सरकार का कहना है कि इससे ऐसे लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी, जो आमतौर पर सरकारी पेंशन योजनाओं के दायरे में नहीं आते.

कैसे करें आवेदन?
इस योजना का लाभ दुकानदार, रिटेल कारोबारी और सेल्फ-एम्प्लॉयड यानी खुद का कारोबार करने वाले लोग उठा सकते हैं. इस योजना में खुद ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर नामांकन कराया जा सकता है. इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ क्राइटेरिया पूरा होना चाहिए जैसे:

आवेदक की उम्र 18 से 40साल के बीच होना चाहिए.

कारोबारी का सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से कम होना चाहिए.

कारोबार रजिस्टर्ड होना चाहिए.

व्यक्ति किसी दूसरी औपचारिक पेंशन व्यवस्था, जैसे EPFO, के तहत नहीं होना चाहिए.

कितना पैसा जमा करना होगा?
ये एक स्वैच्छिक और योगदान वाली पेंशन योजना है. इसमें लाभार्थी हर महीने अपनी तरफ से तय रकम जमा करता है और इतनी ही रकम केंद्र सरकार भी जमा करती है. उम्र के हिसाब से इसमें करीब 55 रुपये से 200 रुपये हर महीने तक योगदान करना पड़ सकता है. 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद लाभार्थी को कम से कम 3 हजार रुपये महीने की पेंशन मिलती है.

ये भी पढ़ें: देश में 1 करोड़ पहुंचा FASTag एनुअल पास का आंकड़ा, 1150 टोल होते हैं कवर

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)