बैंक FD नहीं, इन 5 सरकारी योजनाओं में लगाओ पैसा, जानें कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज

आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी बचत को ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां उन्हें सुरक्षित और बेहतर रिटर्न मिले. अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और बैंक FD के अलावा दूसरे ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो सरकार की कई सेविंग स्कीम्स आपके काम आ सकती हैं. इन योजनाओं की सबसे खास बात यह है कि इनमें तय ब्याज के साथ कुछ स्कीम्स में टैक्स से जुड़े फायदे भी मिलते हैं. ऐसे में निवेश करने से पहले इन योजनाओं की अवधि, ब्याज और नियमों को समझना जरूरी है.

दरअसल, सरकारी सेविंग स्कीम्स अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. कुछ योजनाओं में हर महीने आमदनी मिल सकती है, तो कुछ बच्चों के भविष्य या रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम के लिए इस्तेमाल किया जाता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 सरकारी योजनाओं के बारे में.

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकती है, जो बाजार से जुड़े जोखिम से बचना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी निवेश के साथ नियमित मासिक आय चाहते हैं, तो MIS आपके काम आ सकती है. इसमें फिलहाल 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है और ब्याज का पेमेंट आप हर महीने कर सकते हैं.

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी NSC पोस्ट ऑफिस की 5 साल की सेविंग स्कीम है. इसमें छोटी रकम से निवेश शुरू किया जा सकता है, यानी आप कम से कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. फिलहाल इस पर 7.7% सालाना ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा निवेश पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स लाभ मिल सकता है. हालांकि, इसमें ब्याज योजना की शर्तों के मुताबिक जमा होती है.

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

बेटी के फ्यूचर के लिए निवेश करने वालों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक खास ऑप्शन माना जाता है. अगर आपके घर में बेटी है और आप उसके भविष्य के लिए लंबी अवधि में पैसा जमा करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में प्लान कर सकते हैं. इस योजना पर फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसकी शुरुआत आप न्यूनतम 250 रुपये से कर सकते हैं और एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं.

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) एक खास सरकारी बचत योजना है. इस पर फिलहाल 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है और ब्याज का पेमेंट हर तिमाही किया जाता है, यानी ब्याज हर तीन महीने में दिया जाता है.. इसमें आप न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश कर सकते हैं. बड़ी बात यह है कि यह रिटायरमेंट के बाद नियमित आय चाहने वाले पात्र वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली योजना है.

RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड

RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड (RBI Floating Rate Savings Bond) 2020 (Taxable) में ब्याज दर NSC की दर से जुड़ी होती है और इसे हर छह महीने में रीसेट किया जाता है. 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 की अवधि के लिए इसकी ब्याज दर 8.05% है. यह दर NSC के 7.7% पर 0.35% अतिरिक्त जोड़कर तय होती है. हालांकि, इस बॉन्ड की अवधि 7 साल होती है. इसमें भी आप न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं.

Cheapest Flight Tickets: 2 से 4 अक्टूबर है लॉन्ग वीकेंड, फटाफट देखें किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट

What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)