Train Cancelled: ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, रेलवे ने कैंसिल कर दी कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

Sep 28, 2026 - 10:21
0 0
Train Cancelled: ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी, रेलवे ने कैंसिल कर दी कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

सितंबर का महीना खत्म होने में बस दो दिन है. इसके बाद कुछ ही महीनों में सर्दियां शुरू हो जाएंगी. ऐसे में सर्दियों के शुरू होने पर कोहरे के कारण रेलवे को ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ता है. अगर आप भी दिसंबर से फरवरी के बीच ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह जानकारी आपके काम की है.

दरअसल, रेलवे ने कोहरे के कारण अभी से ही कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर दिया है. उत्तर मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है. इसलिए बेहतर होगा कि अगर आप सर्दियों में ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ही रद्द की गई ट्रेन के बारे में जान लीजिए.

सप्ताह के कुछ दिन नहीं चलाई जाएंगी ये ट्रेनें

ट्रेन नंबर 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-5 दिसंबर से 28 फरवरी तक कुछ फेरे कैंसिल.

ट्रेन नंबर 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर-2 दिसंबर से 26 फरवरी तक कुछ फेरे कैंसिल.

ट्रेन नंबर 11906 होशियापुर-आगरा कैंट-3 दिसंबर से 27 फरवरी तक कुछ फेरे कैंसिल.

ट्रेन नंबर 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ-5 दिसंबर से 28 फरवरी तक कुछ फेरे रद्द.

ट्रेन नंबर 12034 नई दिल्ली-कानपुर-1 दिसंबर से 27 फरवरी तक कुछ फेरे कैंसिल

ट्रेन नंबर 11124 बरौनी-ग्वालियर-4 दिसंबर से 26 फरवरी तक कुछ फेरे कैंसिल.

ट्रेन नंबर 12033 कानपुर-नई दिल्ली-1 दिसंबर से 27 फरवरी तक कुछ फेरे कैंसिल.

ध्यान रखें, रेलवे ने इन ट्रेनों को हफ्ते के कुछ दिन कैंसिल किया है.

इन ट्रेनों को कैंसिल किया

रेलवे की ओर से जारी बदलाव में इन ट्रेनों को रद्द किया गया है इनमें शामिल है...

ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी.

ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई-झांसी-कोलकाता ट्रेन 4 दिसंबर से 26 फरवरी 2027 तक रद्द.

ट्रेन नंबर 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज भी 2 दिसंबर से 24 फरवरी 2027 तक रद्द की गई.

ट्रेन नंबर 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर 2 दिसंबर से लेकर 24 फरवरी 2027 तक रद्द.

रेल यात्री ध्यान दें

दिसंबर और फरवरी के दौरान शादियों का सीजन रहता है. इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ होने की भी संभावना रहती है. इसलिए यात्रियों के लिए बेहतर होगा कि अगर वे इन ट्रेनों से सफर करने वाले हैं तो दूसरे विकल्प का सहारा लें या फिर सेम रूट की दूसरी ट्रेनों में टिकट बुक करें. सर्दियों में कोहरे की वजह से रेलवे को ट्रेनें रद्द करनी पड़ती है. अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ट्रेन के ताजा स्टेटस को चेक करें और ट्रेन संचालन से जुड़ी सारी जानकारी रखें.

रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

इस दौरान ट्रेन सफर करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करें और कौन सी ट्रेन रद्द है या फिर किस दिन रद्द की गई है, इसकी जानकारी जरूर हासिल करें.

दिल्ली में वाहन फिटनेस जांच हुई हाईटेक, बुराड़ी में शुरू हुआ ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User