पंजाब में 36.87 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 1262 करोड़

Oct 02, 2026 - 15:20
0 0
पंजाब में 36.87 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 1262 करोड़

देश के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए सरकार कई सारी योजनाएं चलाती हैं. इन योजनाओं का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. ऐसे में अगर आप पंजाब से हैं तो आपके लिए एक खास जानकारी है. मावां-धीयां सत्कार योजना की पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे भेजे जा चुकें हैं.

दरअसल, पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए मावां-धीयां सत्कार योजना चलाती है. अब इस योजना की पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में दूसरी किस्त जारी कर दी गई है. ऐसे में अगर आप भी पंजाब से हैं और इस योजना की लाभार्थी हैं तो आपके भी बैंक अकाउंट में दूसरी किस्त के पैसे जारी किए गए होंगे.

लाखों महिलाओं के अकाउंट में भेजे पैसे

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि इस बार 36.87 लाख महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1,262.54 करोड़ रुपये भेजे जा रहे हैं.

तीन महीने के पैसे आएंगे

सबसे जरूरी बात तो ये है कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में एक महीने के पैसे नहीं, बल्कि अक्टूबर,नवंबर और दिसंबर महीने के पैसे एक साथ मिलेंगे.

आप भी चेक करें अपना बैंक खाता

अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं या फिर आपके घर में कोई महिला है, जिसे मावां-धीयां सत्कार योजना के जरिए सहायता राशि मिलती है तो इस योजना की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजी जा रही है.

ऐसे में जब पैसे अकाउंट में जमा होंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर SMS आ सकता है. इसलिए इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए मैसेज को चेक करना चाहिए. इसके अलावा पासबुक अपडेट करवाने पर भी आपको पैसे जमा होने की पुष्टि हो जाएगी.

कितने पैसे आएंगे अकाउंट में?

जानकारी के मुताबिक, पात्र महिलाओं के अकाउंट में एक साथ तीन महीने के पैसे आएंगे. यानी महिलाओं को 3 हजार से 4500 रुपये तक मिलेंगे. यानी एक साथ तीन महीने के पैसे मिलने से महिलाओं को काफी सहायता मिल सकती है.

अगर पैसे नहीं आए तो क्या करें?

अगर आपके अकाउंट में मावां-धीयां सत्कार योजना के पैसे नहीं आए तो ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है.

कई बार रकम क्रेडिट होने पर कुछ समय लग सकता है, तो इसलिए पहले 24 से 48 घंटे का इंतजार करें.

इसके बाद भी न आए तो पासबुक अपडेट करवाएं और चेक करें की पैसे आए हैं या नहीं.

इसके बाद आप इस योजना के पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकती हैं.

फिर आप बैंक जाकर पता कर सकती हैं कि आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक है भी या नहीं.

अगर सारी जरूरी जांच करने के बाद भी पैसे नहीं आए हैं तो आप पंजाब सरकार के संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकती हैं.

1 अक्टूबर से बदली FD की ब्याज दर? जानें एक लाख पर कौनसा बैंक दे रहा ज्यादा रिटर्न

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User